उत्तराखंड- कांग्रेस ने ज्योति रौतेला को सौंपी महिला कांग्रेस अध्यक्ष की कमान , चार उपाध्यक्ष भी बनाएं
देहरादून। उत्तराखंड महिला कांग्रेस की कमान अब ज्योति रौतेला संभालेंगी। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव ज्योति रौतेला को कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश महिला कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया है।
पूर्व अध्यक्ष सरिता आर्य के भाजपा में शामिल हो जाने की वजह से 17 जनवरी से यह पद रिक्त था। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आज महिला कांग्रेस में नई नियुक्तियों की घोषणा की। बता दें कि ज्योति रौतेला लैंसडाउन सीट से पूर्व में विधानसभा का चुनाव लड़ चुकी हैं और इस बार भी वह टिकट की दावेदार थी लेकिन डॉ हरक सिंह रावत और उनकी पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं के कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद ज्योति रौतेला की टिकट की उम्मीदें काफी कम हो गई थी। अनुकृति गुसाईं को कांग्रेस ने लैंसडाउन से प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में कांग्रेस ने अब उन्हें प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस बनाकर डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश की है
ज्योति के साथ चार महिला कांग्रेस नेताओं का प्रमोशन भी किया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष से वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। दून की महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन भी अब वरिष्ठ उपाध्यक्ष होंगी। भागीरथी बिष्ट और अलका पाल को भी वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें