उत्तराखंड- कांग्रेस ने इन वरिष्ठ नेताओं को सौंपी यह अहम जिम्मेदारी

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस से बड़ी खबर सामने आ रही है। कांग्रेस ने पूर्व मंत्री नवप्रभात को अनुशासन समिति का अध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र पाल सिंह , राम सिंह सैनी प्रभु लाल बहुगुणा
को समिति का मेंबर बनाया गया है तथा साथ ही धनीलाल शाह को मेंबर सेक्रेट्री की जिम्मेदारी दी गई है।

कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने समिति के पदाधिकारियों का पत्र जारी किया है। बताया जा रहा है कि वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री नवप्रभात को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है और धनीलाल शाह को इसका सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है। डॉ. महेंद्र सिंह पाल, राम सिंह सैनी तथा प्रभु लाल बहुगुणा को समिति का सदस्य बनाया गया है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने समिति के पदाधिकारियों के नाम का अनुमोदन किया है और उन्हें तत्काल प्रभाव से काम शुरू करने के लिए कहा है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें