Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड- सीएम धामी ने निगम कर्मचारियों और राशन विक्रेताओं के लिए की यह बड़ी घोषणा
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

उत्तराखंड- सीएम धामी ने निगम कर्मचारियों और राशन विक्रेताओं के लिए की यह बड़ी घोषणा

Mohan Chandra Joshi November 11, 2021
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। बुधवार को उत्तराखंड राज्य स्थापना महोत्सव के कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री ने कई बड़ी घोषणाएं की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य खाद्य योजना के अन्तर्गत आवंटित होने वाले खाद्यान पर प्रदेश के राशन विक्रेताओं का लाभांश 18 रूपये से बढाकर 50 रुपये प्रति कुन्तल करने की घोषणा की। इसी तरह राज्य कर्मचारियों की भांति निगम कर्मचारियों का महंगाई भत्ता भी उनके बोर्ड के अनुमोदन के उपरान्त 17 से 28 प्रतिशत करने, मिशन ब्लैकटाप के अन्तर्गत प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए मिशन मोड मे कार्य करेगी इसी को ध्यान में रखते हुए इस मिशन की घोषणा की।

हल्द्वानी में आईटी अकादमी प्रारम्भ करने की घोषणा की जिसकी स्थापना उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय मे होगी साथ ही मिनी स्टेडियम हल्द्वानी मे दर्शक दीर्घा में टीन शेड लगाने व बलूटी गांव सड़क मार्ग स्व. पं नारायण दत्त तिवारी के नाम रखने की घोषणा की।

  • उत्तराखंड को एक आदर्श मॉडल राज्य के रूप में विकसित करेंगे: सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने भी कहा है कि आने वाला दशक उत्तराखण्ड का दशक है। मोदी जी के विजन 2025 को लेकर हमारी सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है कि इस दशक की शुरुआत मे जो विकास की रफ्तार हमने पकडी है उसको हम पूर्ण रूप से गतिमान रखेंगे और उत्तराखण्ड को एक आदर्श मॉडल राज्य के रूप में स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा जब में जीवन के 21 वे वर्ष मे था और अपने भविष्य और राष्ट्र के लिए सपने देखता था उसी तरह आज में इस प्रदेश के मुख्य सेवक के रूप में हम सभी के 21 वर्ष के युवा उत्तराखण्ड के लिए सपने देख रहे हैं। श्री धामी ने कहा मैं एक ऐसे उत्तराखण्ड का सपना देख रहा हूं जहां सभी लोग सुखी हों, स्वस्थ हों और मंगल के साक्षी बनें और किसी को भी दुख का भागी ना बनना पडे। उन्होने कहा इस प्रदेश को बनाने में हमारी मातृशक्ति की कितनी बडी भूमिका रही है यह बात किसी से छिपी नहीं है। मैं अपने इस प्रदेश की मातृशक्ति को भी प्रणाम करता हूं। श्री धामी ने कहा हमने आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं को मजबूती के लिए 118 करोड का कोविड राहत पैकेज जारी कर दिया है जिससे 7.5 लाख महिलाओं को सीधा लाभ पहुचेगा। उन्होने कहा कार्बेट पार्क में अब तक युवा ही सफारी के दौरान पर्यटकों को गाइड करते थे लेकिन अब पार्क मे महिलायें भी पर्यटकों को सफारी कराते दिख रही हैं। वर्तमान में 8 महिला गाइड व 25 महिला ड्राइवर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि पूरे प्रदेश मे और अधिक से अधिक महिलाओं को पर्यटन गतिविधियों से जोडा जाए। महिलाओ को सशक्त बनाने और उनकी सुरक्षा, मान सम्मान करने की प्रधानमंत्री की सोच और महिला सशक्तिकरण की दिशा में हम लगातार काम कर रहे है। उन्होने कहा हमने विधवा, निशक्त, दिव्यांग महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वरोजगारी बनाने हेतु मुख्यमंत्री नारी सशक्तिकरण योजना शुरू की है। उन्होने कहा हमारी सरकार ने मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना का शुभारम्भ किया है, तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी पुरस्कार की राशि को बढ़ाकर 51 हजार कर दिया गया है साथ ही नन्दा गौरा योजना के तहत 2015 से 17 तक के वंचित रह गई 30 हजार बेटियों को योजना का लाभ देने के लिए 49 करोड की स्वीकृति हमारी सरकार ने दे दी है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का ऑरेंज-येलो अलर्ट, मौसम बिगड़ने के आसार

श्री धामी ने कहा प्रदेश की महान जनता के आर्शीवाद, सरकार की मजबूत इच्छाशक्ति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के उत्तराखण्ड के प्रति विशेष लगाव और केन्द्र सरकार के सहयोग से प्रदेश तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। पिछले पांच वर्षो में केन्द्र सरकार द्वारा लगभग एक लाख करोड की विभिन्न परियोजनायें प्रदेश के लिए स्वीकृत की गई हैं जिनमे बहुत सी परियोजनाओं पर काम हो गया है और अन्य पर काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा केन्द्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड मे सडक मार्गो का विकास किया जा रहा है वहीं पहाड में रेल का सपना भी साकार होने की कगार पर है। उन्होंने कहा केन्द्र सरकार ने उत्तराखण्ड के लिए चारधाम ऑल वेदर रोड, भारत माला प्रोजेक्ट, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन की योजनाओं की सौगात दी है। उससे आने वाले समय में उत्तराखण्ड का आवागमन सुगम हो जायेगा। इसके अतिरिक्त केन्द्र सरकार ने भौगोलिक एवं सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण 155 किमी के टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग के अन्तिम सर्वे को मंजूरी दे दी है इसके लिए 28 करोड की धनराशि भी अवमुक्त कर दी है। उन्होने कहा प्रधानमंत्री ने दशको से लम्बित तराई भावर की लाइफ लाइन जमरानी बहूद्देशीय परियोजना की स्वीकृति देकर उत्तराखण्ड के विकास मे महत्वपूर्ण योगदान दिया है इस योजना द्वारा तराई भाबर मे पेयजल के साथ ही सिंचाई की समस्या भी दूर होगी। श्री धामी ने कहा हमारी सरकार दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करती है सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व पं नारायण दत्त तिवारी जी के कार्यो को हमारी सरकार ने सम्मान दिया है। उन्होने कहा पंतनगर सिडकुल का नाम अब पं नारायण दत्त तिवारी के नाम से होगा। उन्होने हमारी सरकार ने 24 हजार खाली पदो के सापेक्ष लगभग 12 पदों पर प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी है शीघ्र ही शेष पदों को भरने की प्रक्रिया प्रारम्भ की जायेगी। उन्होने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में ओपन जिम का शासनादेश जारी कर दिया गया है साथ ही उत्तराखण्ड गौरव व उत्तराखण्ड श्री पुरस्कार प्रारम्भ कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: फायरिंग के बाद राजस्थान के दो शातिर गिरफ्तार, एक को लगी गोली
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Hindi News Uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

अल्मोड़ा में सड़क हादसे के बाद खाई में गिरी कार से घायलों को निकालते स्थानीय लोग और पुलिस। अल्मोड़ा: कांग्रेस रैली से लौट रही कार खाई में गिरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख की मौत, दो घायल
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना

अल्मोड़ा: कांग्रेस रैली से लौट रही कार खाई में गिरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख की मौत, दो घायल

Mohan Chandra Joshi June 4, 2026
आर्मी जवानों को आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण देते हुए प्रशिक्षक। चम्पावत: आगामी मानसून के दृष्टिगत आर्मी जवानों को दिया गया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

चम्पावत: आगामी मानसून के दृष्टिगत आर्मी जवानों को दिया गया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण

Mohan Chandra Joshi June 4, 2026
नैनीताल डीएसए मैदान में हॉकी प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत। नैनीताल में 100वीं ऑल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का भव्य आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • नैनीताल

नैनीताल में 100वीं ऑल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का भव्य आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ

Mohan Chandra Joshi June 4, 2026
नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की फाइल फोटो, भूमि उपयोग नियमों के उल्लंघन पर हुई कार्रवाई से जुड़ी। नैनीताल डीएम की सख्ती: भूमि उपयोग नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, कई भूखंड राज्य सरकार में निहित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

नैनीताल डीएम की सख्ती: भूमि उपयोग नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, कई भूखंड राज्य सरकार में निहित

Mohan Chandra Joshi June 4, 2026
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान देहरादून में यूपीसीएल के अंडरग्राउंड केबल बिछाने के कार्य का निरीक्षण करते हुए, अधिकारियों के साथ मौके पर चर्चा करते हुए। देहरादून: कार्यों की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, यूपीसीएल अधीक्षण अभियंता का रोका वेतन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: कार्यों की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, यूपीसीएल अधीक्षण अभियंता का रोका वेतन

Mohan Chandra Joshi June 4, 2026
राहुल गांधी पंतनगर एयरपोर्ट पर मौजूद, खराब मौसम के चलते उत्तराखंड दौरा रद्द कर दिल्ली रवाना होते हुए। खराब मौसम से बाधित राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा, अल्मोड़ा-पौड़ी कार्यक्रम रद्द कर लौटे दिल्ली
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

खराब मौसम से बाधित राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा, अल्मोड़ा-पौड़ी कार्यक्रम रद्द कर लौटे दिल्ली

Mohan Chandra Joshi June 4, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • अल्मोड़ा में सड़क हादसे के बाद खाई में गिरी कार से घायलों को निकालते स्थानीय लोग और पुलिस। अल्मोड़ा: कांग्रेस रैली से लौट रही कार खाई में गिरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख की मौत, दो घायल
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना

    अल्मोड़ा: कांग्रेस रैली से लौट रही कार खाई में गिरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख की मौत, दो घायल

  • आर्मी जवानों को आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण देते हुए प्रशिक्षक। चम्पावत: आगामी मानसून के दृष्टिगत आर्मी जवानों को दिया गया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    चम्पावत: आगामी मानसून के दृष्टिगत आर्मी जवानों को दिया गया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण

  • नैनीताल डीएसए मैदान में हॉकी प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत। नैनीताल में 100वीं ऑल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का भव्य आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • नैनीताल

    नैनीताल में 100वीं ऑल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का भव्य आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ

  • नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की फाइल फोटो, भूमि उपयोग नियमों के उल्लंघन पर हुई कार्रवाई से जुड़ी। नैनीताल डीएम की सख्ती: भूमि उपयोग नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, कई भूखंड राज्य सरकार में निहित
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    नैनीताल डीएम की सख्ती: भूमि उपयोग नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, कई भूखंड राज्य सरकार में निहित

  • जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान देहरादून में यूपीसीएल के अंडरग्राउंड केबल बिछाने के कार्य का निरीक्षण करते हुए, अधिकारियों के साथ मौके पर चर्चा करते हुए। देहरादून: कार्यों की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, यूपीसीएल अधीक्षण अभियंता का रोका वेतन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कार्यों की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, यूपीसीएल अधीक्षण अभियंता का रोका वेतन

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (437)
  • अल्मोड़ा (605)
  • उत्तरकाशी (281)
  • उत्तरप्रदेश (113)
  • उत्तराखंड (24,318)
  • उधमसिंह नगर (1,273)
  • क्राइम (3,380)
  • खेल (353)
  • चंपावत (947)
  • चमोली (429)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (289)
  • दुर्घटना (611)
  • देहरादून (10,636)
  • नैनीताल (6,277)
  • पर्यटन (206)
  • पिथौरागढ़ (475)
  • पौड़ी (306)
  • बागेश्वर (953)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (1,012)
  • यात्रा (394)
  • राजनीति (398)
  • राष्ट्रीय (1,115)
  • रुद्रप्रयाग (704)
  • रोजगार (486)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (604)
  • संस्कृति (228)
  • स्वास्थ्य (1,339)
  • हरिद्वार (879)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
अल्मोड़ा: कांग्रेस रैली से लौट रही कार खाई में गिरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख की मौत, दो घायल अल्मोड़ा: कांग्रेस रैली से लौट रही कार खाई में गिरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख की मौत, दो घायल चम्पावत: आगामी मानसून के दृष्टिगत आर्मी जवानों को दिया गया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण चम्पावत: आगामी मानसून के दृष्टिगत आर्मी जवानों को दिया गया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण नैनीताल में 100वीं ऑल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का भव्य आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ नैनीताल में 100वीं ऑल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का भव्य आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ नैनीताल डीएम की सख्ती: भूमि उपयोग नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, कई भूखंड राज्य सरकार में निहित नैनीताल डीएम की सख्ती: भूमि उपयोग नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, कई भूखंड राज्य सरकार में निहित देहरादून: कार्यों की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, यूपीसीएल अधीक्षण अभियंता का रोका वेतन देहरादून: कार्यों की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, यूपीसीएल अधीक्षण अभियंता का रोका वेतन