उत्तराखंड- सीएम धामी पहुंचे खटीमा , विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर जनता की सुनी समस्याएं

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने पुर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार खटीमा पहुंचे। मुख्यमंत्री ने नगला तराई खटीमा पहुँचकर विभिन्न क्षेत्रों से आई जनता से मुलाकात कर जन समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि राज्य की खुशहाली एंव चहुँमुखी विकास हेतु प्रत्येक क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं को उपयोगिता के आधार पर प्राथमिकता से समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ये दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा।
उन्होंने कहा कि राज्य प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ट राज्य होगा। उन्होंने कहा कि विकास की ये यात्रा की व्यक्ति विशेष की यात्रा न होकर, हम सभी की सामूहिक यात्रा है। उन्होंने कहा कि विकास की इस यात्रा को हम सभी ने कदम से कदम मिलाकर एक साथ आगे बढ़ाना है।
इस दौरान पूर्व विधायक राजीव शुक्ला, डॉ.प्रेम सिंह राणा, जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त, एसएसपी मंजुनाथ टीसी आदि उपस्थित थे।
- सांकेतिक जल समाधि स्थल भी पहुचें मुख्यमंत्री ,कहा जल भराव सहित सभी समस्याओं का होगा समाधान
खटीमा। विभिन्न गांवों के निवासियों द्वारा ली गई सांकेतिक जल समाधि स्थल 22 पुल पर पहुँचकर सभी से वार्ता की। उन्होंने कहा कि भूमि, जल भराव सहित जो भी समस्याएं हैं उनका समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी की भी सांकेतिक जल समाधि लेने की आवश्यकता नहीं है। इसके साथ ही सिसैया बंदा क्षेत्र का भी निरीक्षण किया औऱ क्षेत्रीय जनता से वार्ता की।




सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें