Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड- मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी उन्नयन योजना का हुआ शुभारंभ
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • देहरादून

उत्तराखंड- मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी उन्नयन योजना का हुआ शुभारंभ

Mohan Chandra Joshi August 29, 2022
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर किया योजना का शुभारम्भ।

मुख्यमंत्री खेल विकास निधि की स्थापना तथा प्रत्येक जनपद में 08-08 खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी : मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पुलिस लाईन मैदान में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ‘‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना‘‘ का शुभारम्भ किया।

मुख्यमंत्री द्वारा इस अवसर पर प्रदेश के खिलाड़ियों के उन्नयन हेतु कई घोषणाएं भी की गई। उन्होंने कहा कि खेल विभाग के अन्तर्गत खेल प्रशिक्षकों की कमी को देखते हुए प्रत्येक जनपद के लिए 08-08 विभागीय खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी। खिलाड़ियों को त्वरित नियमानुसार वित्तीय लाभ दिये जाने हेतु मुख्यमंत्री खेल विकास निधि की स्थापना की जायेगी। इसके साथ ही खेल विभाग, उत्तराखण्ड के कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षकों को भारतीय खेल प्राधिकरण के कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षकों को देय मानदेय के अनुसार मानदेय में वृद्धि की जायेगी। मलखंब खेल को भी खेल नीति में शामिल किया जायेगा। पूर्व की भांति राज्याधीन सेवाओं में कुशल खिलाड़ियों को 4 प्रतिशत आरक्षण पुनः लागू किये जाने का प्रयास किया जायेगा।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज मेजर ध्यानचंद जी का जन्मदिन है और आज के दिन हम प्रदेश में “मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना“ प्रारंभ कर रहे हैं। इसके लिये आज से बेहतर दिन हो ही नहीं सकता था। मेजर ध्यानचंद जी ने खेल की दुनिया में भारत को एक पहचान दिलाई थी, वो भी उस समय जब भारत में स्पोर्ट्स का इंफ़्रास्ट्रक्चर इतना नहीं था, खिलाड़ियों को सुविधाएं नाम मात्र की थीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने कुछ समय पहले राज्य के प्रतिभाशाली उभरते खिलाड़ियों के लिए खेल छात्रवृत्ति देने का निर्णय लिया था, हमें खुशी है कि योजना को शुरू कर दिया गया है। हमारी सरकार जो कहती है, वो करती भी है। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना में 08 से 14 वर्ष के उभरते खिलाड़ियों को 1500 रूपये प्रतिमाह की खेल छात्रवृत्ति दी जायेगी। हर कुल 3900 उभरते खिलाड़ियों जिसमें से 1950 बालकों एवं 1950 बालिकाओं को खेल छात्रवृत्ति दी जाएगी। राज्य में खेलों को बढावा देने के लिए हम हरसंभव कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: कौन्ता–ककोड़–हरीशताल मोटर मार्ग की गुणवत्ता की जांच को डीएम ने गठित की तीन सदस्यीय समिति

उन्होंने कहा कि राज्य में खिलाड़ियों को खेल क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने, भविष्य में उत्तराखण्ड राज्य को खेल क्षेत्र में अग्रणी पंक्ति में स्थापित किये जाने के उद्देश्य से खेल नीति- 2021 लागू की गई। खेल नीति में खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक अर्जित करने पर पूर्व में देय नकद पुरस्कार धनराशि से लगभग 100 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। इसी प्रकार प्रशिक्षकों हेतु भी धनराशि में वृद्धि की गई। दिव्यांग खिलाड़ियों को भी सामान्य खिलाड़ियों की भांति समान अधिकार प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य खेल पुरस्कार यथा देवभूमि उत्तराखण्ड खेल रत्न, देवभूमि उत्तराखण्ड द्रोणाचार्य पुरस्कारों के साथ ही हिमालय रत्न खेल पुरस्कार भी प्रदान किया जा रहा है। खिलाड़ियों को राज्य में सरकारी नौकरी प्रदान किये जाने की आउट ऑफ टर्न नियुक्ति की व्यवस्था की गई है। खिलाड़ियों को जमीनी स्तर से खेल क्षेत्र में रूचि लाने हेतु 08 से 23 वर्ष तक के खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति प्रदान किये जाने की व्यवस्था की गई है। विश्वविद्यालयों में व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु 05 प्रतिशत स्पोर्ट्स कोटा की व्यवस्था की गई है। निजी खेल क्षेत्रों के माध्यम से खेल अवस्थापना सुविधाओं के निर्माण हेतु अनुदान दिये जाने की व्यवस्था की गई है। राज्य के खिलाड़ियों का राज्य परिवहन बसों में निःशुल्क यात्रा किये जाने की व्यवस्था की गई है। स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर को अंतराष्ट्रीय स्तर का स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय बनाने हेतु प्रयास किये जा रहे हैं। खेल छात्रावासों के खिलाड़ियों का दैनिक भत्ता 175 रूपए से बढ़ाकर 225 रूपए प्रति छात्र किया गया है। ग्रामीण स्तर पर ओपन जिम के लिये 10 करोड़ रूपए का बजट में प्राविधान किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun Crime: फाइनेंस कारोबारी की निर्मम हत्या, लेनदेन समेत सभी पहलुओं की जांच

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में नये भारत, शक्तिशाली भारत, गौरवशाली भारत का निर्माण हो रहा है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। खेलों में भी भारत का मान सम्मान बढा है। प्रधानमंत्री जी ने स्वतंत्रता दिवस पर दिए अपने भाषण में खेलों और खिलाड़ियों का विशेष रूप से जिक्र किया। उन्होंने लालकिले से दिये गये भाषण में कॉमनवेल्थ गेम्स में खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज खिलाड़ियों के चयन में बहुत पारदर्शिता आई है। प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पूरा मौका मिल रहा है। हमारे खिलाङी भी देश को गौरान्वित होने का अवसर दे रहे है। अब खिलाड़ियों के सामर्थ्य का सम्मान हो रहा है। ’दुनिया में कहीं भी खेल का मैदान हो, आज भारत का तिरंगा लहराता दिख रहा है‘। प्रधानमंत्री जी ने देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए नई पहल की। खेलो इंडिया कार्यक्रम इसी सोच का एक अच्छा उदाहरण है। आज खेल प्रतिभाओं को पहचानना, उन्हें हर जरूरी सहयोग देना शुरू किया गया है। आज बेहतर से बेहतर ट्रेनिंग सुविधाएं खिलाड़ियों को दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत खेल शक्ति के तौर पर उभर रहा है। हमारे खिलाड़ियों के जीते सोने और चांदी के मैडल ने देश के आत्मविश्वास को भी बढाया है। आज भारत ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स एवं अन्य खेल प्रतियोगिताओं में रिकॉर्ड संख्या में पदक जीत रहा है। आज हमारे युवा हर क्षेत्र में नेतृत्व कर रहे हैं। उनकी इनोवेटिव सोच देश को आगे ले जा रही है। स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया , मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल सभी में भारत के युवा आगे आए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: मानसून सक्रिय, चार जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट; आकाशीय बिजली और गर्जन की चेतावनी

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी युवा दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ मेहनत करें। राज्य सरकार आपके साथ है। सफलता का एक ही मूल मंत्र है “विकल्प रहित संकल्प“। अपना लक्ष्य निर्धारित करें और उस लक्ष्य को पाने के लिए जी जान से जुट जाएं। जिस भी फील्ड में जाएं, वहां लीडर बनें। प्रधानमंत्री जी की अपेक्षा के अनुरूप वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड को प्रत्येक क्षेत्र में आदर्श राज्य बनाने के लिए हम हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। पर यह हम सभी के सम्मिलित प्रयासों से ही सम्भव है। आइये हम अपनी देवभूमि को आदर्श राज्य बनाने के लिए पूरी निष्ठा से अपने-अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस पर राज्य में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ की शुरूआत हुई है। खेल के क्षेत्र में हमारे बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो इसके लिए राज्य की नई खेल नीति में हर प्रकार की सुविधाएं दी गई हैं। राज्य की प्रतिभाएं आगे बढ़े इसके लिए खिलाड़ियों को हर संभव मदद करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा खिलाड़ियों को 1500 रूपये प्रतिमाह की खेल छात्रवृत्ति दी जा रही है, जिससे वह अपनी मूलभूत आवश्यकताओं को पूर्ण कर सकते हैं। राज्य के अंतर्गत कई राष्ट्रीय एवं राजकीय स्तर के स्टेडियमों का निर्माण किया जा रहा है, जो उत्तराखंड राज्य के साथ ही यहां के खिलाड़ियों को नई पहचान देगा। उन्होंने आने वाले समय में खेल महाकुंभ का आयोजन किए जाने की भी बात कही।

इस अवसर पर विधायक धर्मपुर विनोद चमोली, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, विशेष प्रमुख सचिव खेल अभिनव कुमार, निदेशक खेल गिरधारी सिंह रावत, संयुक्त निदेशक डॉ. धर्मेन्द्र भट्ट आदि गणमान्य उपस्थित थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Hindi News Uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड खबर उत्तराखंड से खबर उत्तराखंड- मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी उन्नयन योजना का हुआ शुभारंभ देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड लेटेस्ट खबर उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी

Related Stories

बिंदुखत्ता के टर्फ कार्यालय में निकले विषैले करैत का रेस्क्यू करते वन विभाग की टीम। Lalkuan: टर्फ कार्यालय में घुसा अत्यंत विषैला करैत, वन विभाग के रेस्क्यू ऑपरेशन से टला बड़ा खतरा
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Lalkuan: टर्फ कार्यालय में घुसा अत्यंत विषैला करैत, वन विभाग के रेस्क्यू ऑपरेशन से टला बड़ा खतरा

Mohan Chandra Joshi July 23, 2026
नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल सड़क निर्माण गुणवत्ता जांच समिति के गठन के संबंध में। Nainital: कौन्ता–ककोड़–हरीशताल मोटर मार्ग की गुणवत्ता की जांच को डीएम ने गठित की तीन सदस्यीय समिति
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital: कौन्ता–ककोड़–हरीशताल मोटर मार्ग की गुणवत्ता की जांच को डीएम ने गठित की तीन सदस्यीय समिति

Mohan Chandra Joshi July 23, 2026
यूटीयू पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता। Uttarakhand: नकल माफियाओं पर धामी सरकार का एक और बड़ा प्रहार, यूटीयू पेपर लीक का आरोपी सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Uttarakhand: नकल माफियाओं पर धामी सरकार का एक और बड़ा प्रहार, यूटीयू पेपर लीक का आरोपी सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi July 23, 2026
चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो के तीन दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम के समापन समारोह में प्रतिभागियों को संबोधित करते अतिथि एवं उपस्थित छात्र-छात्राएं। Dehradun: ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम संपन्न
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम संपन्न

Mohan Chandra Joshi July 23, 2026
देहरादून में उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की नई योजनाओं का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand: निर्माण श्रमिकों के लिए सीएम धामी की बड़ी सौगात, कई नई कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: निर्माण श्रमिकों के लिए सीएम धामी की बड़ी सौगात, कई नई कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ

Mohan Chandra Joshi July 23, 2026
देहरादून में सड़क दुर्घटनाओं के लिए एकीकृत आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली की समीक्षा बैठक करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन। Uttarakhand: सड़क हादसों में ‘गोल्डन ऑवर’ बचाने पर सरकार का फोकस, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: सड़क हादसों में ‘गोल्डन ऑवर’ बचाने पर सरकार का फोकस, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 23, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • बिंदुखत्ता के टर्फ कार्यालय में निकले विषैले करैत का रेस्क्यू करते वन विभाग की टीम। Lalkuan: टर्फ कार्यालय में घुसा अत्यंत विषैला करैत, वन विभाग के रेस्क्यू ऑपरेशन से टला बड़ा खतरा
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Lalkuan: टर्फ कार्यालय में घुसा अत्यंत विषैला करैत, वन विभाग के रेस्क्यू ऑपरेशन से टला बड़ा खतरा

  • नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल सड़क निर्माण गुणवत्ता जांच समिति के गठन के संबंध में। Nainital: कौन्ता–ककोड़–हरीशताल मोटर मार्ग की गुणवत्ता की जांच को डीएम ने गठित की तीन सदस्यीय समिति
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital: कौन्ता–ककोड़–हरीशताल मोटर मार्ग की गुणवत्ता की जांच को डीएम ने गठित की तीन सदस्यीय समिति

  • यूटीयू पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता। Uttarakhand: नकल माफियाओं पर धामी सरकार का एक और बड़ा प्रहार, यूटीयू पेपर लीक का आरोपी सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Uttarakhand: नकल माफियाओं पर धामी सरकार का एक और बड़ा प्रहार, यूटीयू पेपर लीक का आरोपी सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

  • चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो के तीन दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम के समापन समारोह में प्रतिभागियों को संबोधित करते अतिथि एवं उपस्थित छात्र-छात्राएं। Dehradun: ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम संपन्न
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम संपन्न

  • देहरादून में उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की नई योजनाओं का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand: निर्माण श्रमिकों के लिए सीएम धामी की बड़ी सौगात, कई नई कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand: निर्माण श्रमिकों के लिए सीएम धामी की बड़ी सौगात, कई नई कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (454)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (118)
  • उत्तराखंड (24,881)
  • उधमसिंह नगर (1,302)
  • क्राइम (3,448)
  • खेल (357)
  • चंपावत (970)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (678)
  • देहरादून (10,925)
  • नैनीताल (6,408)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (963)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,095)
  • यात्रा (409)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,141)
  • रुद्रप्रयाग (712)
  • रोजगार (508)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (621)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,361)
  • हरिद्वार (904)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Lalkuan: टर्फ कार्यालय में घुसा अत्यंत विषैला करैत, वन विभाग के रेस्क्यू ऑपरेशन से टला बड़ा खतरा Lalkuan: टर्फ कार्यालय में घुसा अत्यंत विषैला करैत, वन विभाग के रेस्क्यू ऑपरेशन से टला बड़ा खतरा Nainital: कौन्ता–ककोड़–हरीशताल मोटर मार्ग की गुणवत्ता की जांच को डीएम ने गठित की तीन सदस्यीय समिति Nainital: कौन्ता–ककोड़–हरीशताल मोटर मार्ग की गुणवत्ता की जांच को डीएम ने गठित की तीन सदस्यीय समिति Uttarakhand: नकल माफियाओं पर धामी सरकार का एक और बड़ा प्रहार, यूटीयू पेपर लीक का आरोपी सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार Uttarakhand: नकल माफियाओं पर धामी सरकार का एक और बड़ा प्रहार, यूटीयू पेपर लीक का आरोपी सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार Dehradun: ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम संपन्न Dehradun: ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम संपन्न Uttarakhand: निर्माण श्रमिकों के लिए सीएम धामी की बड़ी सौगात, कई नई कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ Uttarakhand: निर्माण श्रमिकों के लिए सीएम धामी की बड़ी सौगात, कई नई कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ