Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल हल्द्वानी में , देखें कार्यक्रम और रूट डायवर्जन प्लान
Haldwani News- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिनांक 4 फरवरी 2026 को जनपद नैनीताल के हल्द्वानी भ्रमण पर आ रहे हैं।
यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि प्राप्त कार्यक्रमानुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 04 फरवरी को अपरान्ह 12ः00 बजे जीटीसी हैलीपैड देहरादून से प्रस्थान कर, अपरान्ह 01ः00 बजे एफटीआई हैलीपैड हल्द्वानी पंहुचेंगे।
मुख्यमंत्री एफटीआई हैलीपैड से कार द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 01ः20 बजे अमरदीप होटल पहुॅचकर वहॉं प्रेसवार्ता करेंगे।
प्रेसवार्ता के उपरान्त मुख्यमंत्री अपराह्न 2ः50 बजे होटल अमरदीप से प्रस्थान कर 3:00 बजे एमबी इण्टर कॉलेज मैदान हल्द्वानी पंहुचेंगे जहॉं दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित भगवान शिव कथा में प्रतिभाग करेंगे। तत्पश्चात मुख्यमंत्री वहॉं से कार द्वारा जमरानी बांध परियोजना स्थल जमरानी को प्रस्थान कर 4ः10 बजे निर्माणाधीन जमरानी बांध परियोजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात माननीय मुख्यमंत्री अपरान्ह 5:00 बजे जमरानी हैलीपैड से हैलीकॉप्टर द्वारा गोलापार हैलीपैड काठगोदाम को रवाना होंगे, वहॉ से कार द्वारा सर्किट हाउस काठगोदाम के लिए प्रस्थान करेंगे तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे।
मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय के शहर हल्द्वानी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान यातायात/ डाइवर्जन प्लान
नोट-यह डाइवर्जन प्लान दिनांक 04.02.2026 को समय 12:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।
भारी माल वाहनों हेतु डाइवर्जन प्लान
◼️रूद्रपुर/रामपुर रोड से TP नगर क्षेत्र की ओर आने वाले समस्त प्रकार के भारी माल वाहक वाहन गन्ना सेंटर तिराहा से डायवर्ट होकर बरेली रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
◼️TP नगर क्षेत्र से रुद्रपुर/रामपुर रोड की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के भारी माल वाहक वाहन सतवाल पेट्रोल पंप से मुक्त विश्वविद्यालय होते हुए तीनपानी से अपने गंतव्य को जाएंगे।
रोडवेज बसों हेतु डाइवर्जन प्लान
◼️रूद्रपुर/रामपुर रोड से रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी आने वाली समस्त प्रकार की रोडवेज बसें गन्ना सेंटर तिराहा से डायवर्ट होकर बरेली रोड से तीनपानी होते हुए मंडी से रोडवेज स्टेशन को आएंगी।
सिडकुल/प्राइवेट बसों हेतु डाइवर्जन प्लान
◼️रूद्रपुर/रामपुर रोड से आने वाली सिडकुल/प्राइवेट बसें जिन्हें काठगोदाम क्षेत्र की ओर जाना है,गन्ना सेंटर तिराहा से डायवर्ट होकर बरेली रोड होते हुए तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड होते हुए नारिमन तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगी।
◼️रूद्रपुर/रामपुर रोड से आने वाली सिडकुल/ प्राइवेट बसें जिनको मुखानी/लालढांठ क्षेत्र की ओर जाना है, पंचायतघर तिराहा से डायवर्ट होकर RTO रोड होते हुए मुखानी/लालढांठ क्षेत्र की ओर आ सकेंगी।
छोटे वाहनों हेतु डाइवर्जन प्लान
◼️रामपुर रोड से आने वाले एवं मुखानी/लालढांठ क्षेत्र की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन पंचायतघर तिराहा से डायवर्ट होकर RTO रोड होते हुए मुखानी/लालढांठ तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
◼️रामपुर रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र की ओर आने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन शीतल होटल तिराहा से डायवर्ट होकर तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे व जिन छोटे वाहनों को शहर हल्द्वानी की ओर आना है वे तीनपानी से मंडी होते हुए शहर की ओर आ सकते है।
◼️पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले एवं मैदानी क्षेत्र की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन नारिमन तिराहा काठगोदाम से डायवर्ट होकर गौलापार रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे व शेष अन्य वाहन कॉल्टेक्स तिराहा से डायवर्ट होकर पंचक्की तिराहा से चंबल पुल होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
◼️ VIP कार्यक्रम के दौरान VIP रूट पर जीरो जोन की कार्यवाही की जाएगी। VIP रूट मै पड़ने वाले विभिन्न काटो से किसी भी प्रकार का वाहन मुख्य मार्ग मै प्रवेश नहीं करेगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


