Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल चंपावत जिले के दौरे पर, शारदा कॉरिडोर का करेंगे शिलान्यास
Champawat News- प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार, 07 फरवरी 2026 को जनपद चम्पावत के भ्रमण पर रहेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री टनकपुर में ‘शारदा कॉरिडोर’ जैसी महत्वपूर्ण योजना का शिलान्यास करेंगे, वहीं विभिन्न जनसंवाद कार्यक्रमों में भी प्रतिभाग करेंगे।
प्रमुख कार्यक्रम विवरण:
- शारदा कॉरिडोर का शिलान्यास: मुख्यमंत्री प्रातः 10:50 बजे शारदा घाट, टनकपुर पहुंचेंगे। यहाँ वे बहुप्रतीक्षित शारदा कॉरिडोर का शिलान्यास करेंगे और माघ खिचड़ी कार्यक्रम में जनता के साथ सम्मिलित होंगे।
- बजट पूर्व संवाद: टनकपुर के पश्चात मुख्यमंत्री बनबसा (चम्पावत) स्थित NHPC विश्राम गृह जाएंगे। यहाँ दोपहर 12:00 बजे से 01:45 बजे तक आगामी बजट के संबंध में ‘बजट पूर्व संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें वे विभिन्न हितधारकों से सुझाव लेंगे।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री जनपद उधमसिंह नगर को प्रस्थान करेंगे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


