उत्तराखंड: कल नैनीताल दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जानिए मिनट-टू-मिनट पूरा कार्यक्रम
भीमताल में बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ अप्लाइड साइंसेज के वार्षिकोत्सव में होंगे शामिल, काठगोदाम सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ मानव-वन्यजीव संघर्ष, यात्रा सीजन और कानून व्यवस्था पर करेंगे समीक्षा।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार 11 अप्रैल को जनपद नैनीताल के भ्रमण पर रहेंगे। जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री निर्धारित समयानुसार विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे और अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक भी करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री शनिवार को पूर्वाह्न 11:40 बजे देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर अपराह्न 12:45 बजे विकास भवन खेल मैदान हेलीपैड, भीमताल पहुंचेंगे। यहां से वह बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ अप्लाइड साइंसेज के लिए रवाना होंगे, जहां अपराह्न 1:00 बजे से 2:30 बजे तक संस्थान के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री अपराह्न 3:15 बजे विकास भवन खेल मैदान हेलीपैड, भीमताल से प्रस्थान कर 3:25 बजे गौलापार हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद वह सड़क मार्ग से काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस पहुंचेंगे।
सर्किट हाउस काठगोदाम में मुख्यमंत्री अपराह्न 4:00 बजे से जनपदीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं, आगामी यात्रा सीजन की तैयारियों तथा जिले की कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की जाएगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


