उत्तराखंड: केंद्र सरकार ने “आदि लक्ष्य संस्थान” की स्थापना हेतु ₹1 करोड़ की मंजूरी दी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में संस्थान के लिए धनराशि स्वीकृत की; जनजातीय युवाओं के कौशल विकास और सशक्तिकरण पर होगा फोकस
देहरादून, 09 अप्रैल 2026: केंद्र सरकार ने उत्तराखंड में “आदि लक्ष्य संस्थान” की स्थापना हेतु ₹1 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। यह पहल प्रदेश में जनजातीय क्षेत्रों के विकास और शैक्षिक अवसंरचना को सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पूर्व में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम से अनुरोध किया गया था। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को पत्र द्वारा सूचित किया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत उत्तराखंड सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।
मुख्यमंत्री धामी ने इस स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री और केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “आदि लक्ष्य संस्थान” की स्थापना से प्रदेश के जनजातीय युवाओं को कौशल विकास, शिक्षा, शोध और सशक्तिकरण में नई दिशा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इस संस्थान के माध्यम से स्थानीय युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि यह पहल उत्तराखंड के जनजातीय समुदायों के सामाजिक और आर्थिक
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


