Uttarakhand: यहां मेले से लौट रही महिला से देवर के दोस्तों ने किया गैंगरेप, वीडियो बनाने का भी आरोप
देवर के साथ रात को सरस मेला देखकर बाइक से घर वापस लौट रही थी महिला
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की
Udham Singh Nagar Crime News- उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है , यहां
रुद्रपुर के गांधी पार्क से सरस मेला देखकर देवर के साथ बाइक पर लौट रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि देवर के दोस्तों ने ही किच्छा बाइपास रोड पर बीएचइएल कंपनी के पीछे सुनसान जगह पर तमंचे व चाकू के बल पर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
रुद्रपुर के भदईपुरा में रहने वाली एक महिला ने कोतवाली पहुंचकर बताया कि वह अपने देवर के साथ गांधी पार्क में सरस मेला देखने पहुंची थी। मेला देखने के उपरांत देवर-भाभी बाइक से घर वापस लौट रहे थे।
पीड़िता का कहना है कि उन्हें इंदिरा चौक से घर जाना था, लेकिन देवर के दोस्तों ने किच्छा बाइपास रोड से चलने का दबाव बनाया। देवर और वह एक बाइक पर थे। दोस्त दूसरी बाइक पर चल रहे थे। बीएचइएल कंपनी के पीछे सुनसान सड़क पर पहुंचते ही देवर के दोस्तों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि देवर के दोनों दोस्तों ने उसके साथ बारी-बारी से तमंचे व चाकू के बल पर दुष्कर्म किया। इसके बाद तीसरे युवक को भी कॉल कर बुलाया और दुष्कर्म करने को कहा, लेकिन तीसरा युवक मौके पर आकर चला गया। रात को किसी तरह वह देवर के साथ वापस घर पहुंची और पति व घरवालों को आपबीती सुनाई।
दुष्कर्म के आरोपियों ने वीडियो भी बनाया: घटना के दौरान महिला रहम की गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक नहीं सुनी , आरोपियों ने पूरी वारदात का वीडियो भी बना लिया और धमकी दी कि यदि पुलिस में शिकायत की गई तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। आरोपियों ने खुद को शातिर अपराधी बताते हुए पुलिस से बेखौफ होने की बात भी कही ,मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल सामूहिक दुष्कर्म और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि
महिला ने देवर के दोस्तों पर तमंचे व चाकू के बल पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी है। एक टीम युवकों की तलाश में लग गई है। जल्द मामले का पर्दाफाश किया जाएगा। अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


