उत्तराखंड ब्रेकिंग- धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न ,इन बड़े फैसलों पर लगी मुहर

चमोली। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण विधानसभा भवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता मे आयोजित कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। सोमवार को एक तरफ जहां उत्तराखंड विधानसभा सत्र की शुरुआत हुई तो वहीं दूसरी तरफ धामी कैबिनेट में कई अहम फैसले लिए गए। गैरसैंण में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य आंदोनकारियों को नौकरी में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने का प्रस्ताव आया। जिस पर मुहर लग गई।
कैबिनेट में विधायक निधि को बढाकर 5 करोड़ कर दिया गया है। महिला मंगल दलों को दी जाने वाली राशि 25 लाख से बढाकर 40 लाख की गई। मंदिरो के सौन्दर्य करण के लिए सालाना 25 लाख मिलते थे अब 50 लाख के साथ ही तमाम बड़े फैसले लिए गए।
कैबिनेट के मुख्य फैसले–
विधायक निधि को बढाकर 5 करोड़ कर दिया गया है
महिला मंगल दलों को दी जाने वाली राशि 25 लाख से बढाकर 40 लाख की गई
मंदिरो के सौन्दर्य करण के लिए सालाना 25 लाख मिलते थे अब 50 लाख मिलेंगे
सौर ऊर्जा नीति को मंजूरी
राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी नौकरियों में 10% आरक्षण

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें