Uttarakhand Board Result 2025: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं ,12वीं का रिजल्ट घोषित इस लिंक पर, देखिए टॉपर

देहरादून। Uttarakhand Board Result 2025: उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल और इंटर के परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर है कि उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर ने परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में बैठने वाले अभ्यर्थी UBSE की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in या uaresults.nic.in से अपने परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। साथ ही अपने बोर्ड रिजल्ट की परसेंटेज भी निकाल सकेंगे।
हाईस्कूल में दो टॉपर
कमल सिंह और जतिन जोशी टॉपर
हाईस्कूल में विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर मंडलसेरा बागेश्वर के कमल सिंह चौहान और हरगोविंद सुयाल सरस्वती विद्या मंदिर हल्द्वानी के जतिन जोशी ने 500 में से 496 अंकों प्राप्त कर प्रदेश में टाप किया है।
इंटर में अनुष्का टॉपर
वहीं इंटरमीडिएट में राजकीय इंटर कालेज बडासी देहरादून की अनुष्का टॉपर हैं। छात्रा ने 98.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं टॉपर्स लिस्ट
रैंक छात्र-छात्रा, स्कूल और जगह का नाम मार्क्स
1 कमल सिंह चौहान, विवेकानंद VMIC मंडलसेरा, बागेश्वर 496/500 (99.20%)
1 जतिन जोशी, HGS SVM IC कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी, नैनीताल 496/500 (99.20%)
2 कनकलता, SVM IC न्यू टिहरी, टिहरी गढ़वाल 495/500 (99.00%)
3 प्रिया, CAIC अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग 494/500 (98.80%)
3 दिव्यम, गोस्वामी गणेश दत्त SVMIC, उत्तरकाशी 494/500 (98.80%)
3 दीपा जोशी, PP SVMIC ननकमत्ता, ऊधम सिंह नगर 494/500 (98.80%)
उत्तराखंड बोर्ड 12वीं के टॉपरों की लिस्ट
रैंक 1 – अनुष्का राणा, गवर्नमेंट इंटर कॉलेज बडासी, देहरादून – 493/500 (98.60 फीसदी अंक)
रैंक 2 – केशव भट्ट, S.P.I.C. करबारी ग्रांट, देहरादून
कोमल कुमारी, गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर I.C., उत्तरकाशी
दोनों के 489/500 (97.80 फीसदी) मार्क्स रहे।
रैंक 3 – आयुष सिंह रावत, S.V.M.I.C. आवास विकास, ऋषिकेश, देहरादून-
484/500 (96.80 फीसदी)
इस साल भी लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बोर्ड परीक्षाओं में बाज़ी मारी है।
हाईस्कूल (10वीं) परीक्षा परिणाम:
कुल पास प्रतिशत: 90.77%
लड़के: 88.20%
लड़कियां: 93.25%
इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा परिणाम:
कुल पास प्रतिशत: 83.23%
लड़के: 80.10%
लड़कियां: 86.20%
बोर्ड का कहना है:
बोर्ड सचिव ने बताया कि इस वर्ष परीक्षा परिणाम पहले की अपेक्षा अधिक संतोषजनक रहे हैं। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत एक बार फिर लड़कों से अधिक रहा, जो राज्य में शिक्षा की दिशा में सकारात्मक संकेत है।
बोर्ड रिजल्ट देखने के कुछ अन्य तरीके भी जान लें। जिससे अगर UBSE वेबसाइट क्रैश हुई तो आप इनके माध्यम से झटपट अपने मार्क्स चेक कर सकें।
यूके बोर्ड रिजल्ट देखने का पहला तरीका
UK Board Results 2025 Website: से चेक करें
उत्तराखंड बोर्ड इंटर हाई स्कूल रिजल्ट 2025 डायरेक्ट लिंक आधिकारिक तौर पर जारी होने के बाद रिजल्ट डाउनलोड करने का लिंक उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) की आधिकारिक वेबसाइटों पर एक्टिव किया जाएगा। जहां से आप नीचे बताए चरणों की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
सबसे पहले उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाएं।
अब होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन में UK Board 10th Result 2025 Download Link या UK Board 12th Result 2025 Download Link पर क्लिक करें।
आपके सामने रिजल्ट पेज खुल जाएगा।
यहां सामने दिखाई दे रहे बॉक्सेज में अपना बोर्ड परीक्षा का रोल नंबर और स्क्रीन पर दिखाई दे रहा कैप्चा कोड भर दें।
Get Admit Card पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
अपने मार्क्स देखें और परसेंटेंज निकाल लें।
रिजल्ट पीडीएफ भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि हाईस्कूल एवं इंटर की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से 11 मार्च तक हुई थीं। हाईस्कूल में 113690 व इंटर में 109713 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परिषद के सभापति और माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती शनिवार को 11 बजे बोर्ड की बेवसाइट पर रिजल्ट अपलोड करेंगे। इस बार सीडी देने की व्यवस्था खत्म कर दी गई है। बोर्ड सचिव ने बताया कि प्रदेश में करीब 3500 के करीब हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट विद्यालय हैं। स्कूलों के पोर्टल पर भी रिजल्ट जारी होगा।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें