Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand: BJP संगठन का बड़ा फैसला
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजनीति

Uttarakhand: BJP संगठन का बड़ा फैसला

Mohan Chandra Joshi February 9, 2025
ख़बर शेयर करें -

अनुशासनहीन , पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल व्यक्ति को किसी भी कीमत पर पार्टी में नहीं लिया जाएगा ना ही पार्टी में कोई पद दिया जाएगा।

भाजपा संगठन पर्व की कार्यशाला मे संगठन के अधिक मजबूती का संकल्प

अनुशासनहीन लोगों को नही मिलेगा पार्टी मे पद

देशभर के राज्यों में धामी के ऐतिहासिक और साहसिक कार्यों की चर्चा : चाहर

मुख्यमंत्री धामी के कार्यों व प्रवासों का चुनाव में पार्टी को मिल रहा है लाभ : चाहर

देहरादून 9 फरवरी। केंद्रीय पर्यवेक्षक राजकुमार चाहर, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में भाजपा संगठन पर्व की प्रदेश कार्यशाला में एक सुर मे 2027 विधानसभा समेत सभी चुनावों में जीत की दृष्टि से मजबूत संगठन तैयार करने का निर्णय लिया गया। यह भी स्पष्ट किया गया कि अनुशासनहीन , पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल व्यक्ति को किसी भी कीमत पर पार्टी में नहीं लिया जाएगा ना ही पार्टी में कोई पद दिया जाएगा ।

रेसकोर्स स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में यह कार्यशाला दो सत्रों में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य वक्ताओं के अतिरिक्त राष्ट्रीय सह चुनाव प्रभारी, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश चुनाव अधिकारी खजान दास, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, खेलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी मुकेश कोली, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, मीरा रतूड़ी, प्रदेश कार्यालय सचिव कस्तूभानंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान पुष्कर काला, विनोद सुयाल , दीप्ति रावत, देहरादून महापौर सौरभ थपलियाल समेत प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, सह प्रभारी, मोर्चों प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष महामंत्री, विधानसभा पर्यवेक्षक, सह पर्यवेक्षक मौजूद रहे।

कार्यशाला के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, संगठन पर्व के इस महत्वपूर्ण चरण में मंडल और जिला अध्यक्षों का चयन होना है। उनके आधार पर तैयार होने वाले मजबूत संगठन के नेतृत्व में ही हम 2027 का विधानसभा समेत सभी चुनावों को जीतना है। हमे आने वाली सभी राजनैतिक चुनौतियों के लिए नई टीम बनानी है। उन्होंने कहा, मोदी जी के मार्गदर्शन में प्रदेश, डबल इंजन की सरकार में तेजी से विकसित होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने दिल्ली चुनाव का जिक्र करते हुए कहा, में जब भी वहां भाषण देता था तो शुरुआत में राज्य के विकास कार्य एवं उपलब्धियों को सामने रखता था। उस समय मेरा एक ही सवाल जनता से रहता था कि ऐसा क्यों हो पा रहा है तो लोगों का एक सुर में जवाब होता था डबल इंजन सरकार। यही वजह है कि लगातार राज्य दर राज्य डबल इंजन की सरकार को जनता द्वारा प्राथमिकता मिल रही है। उन्होंने प्रदेश में पार्टी के जीत के अभियान का जिक्र करते हुए कहा प्रदेश ने सरकार बदलने का मिथक तोड़कर नई पर परिपाटी बनाते हुए हमें दूसरी बार मौका मिला है। वहीं लोकसभा में लगातार पांचो सीटों पर तीसरी बार और उपचुनाव समेत निकाय चुनाव में भी शानदार जीत हमने हासिल की है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: बेटियों के सम्मान और लिंगानुपात सुधार को लेकर DM ने छात्रों को किया जागरूक

जीत का यह अनवरत सिलसिला, डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों के साथ मजबूत और सक्रिय संगठन के बूते हुआ है। चूंकि भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है और उसी क्रम में हमारे यहां संगठन पर्व की प्रक्रिया चल रही है। बूथ इकाई के बाद मंडल अध्यक्ष पार्टी के संगठन की वो ताकत है जो सबसे अधिक जमीन पर रहकर कार्य करते हैं। हम सब की जिम्मेदारी है कि पार्टी के प्रति समर्पित समर्थ कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करना। क्योंकि इसी टीम ने 2027 के विधानसभा चुनाव के साथ सहकारिता, पंचायत सभी चुनावों में शानदार जीत दिलानी है।

वहीं कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाते हुए उन्होंने कहा, हमारे पास पीएम मोदी के रूप में दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेतृत्व और भाजपा के रूप में सबसे बड़ा संगठन है। हमारी डबल इंजन की सरकार केंद्र के साथ राज्य में भी विकास की गाड़ी, तीव्र गति से दौड़ा रही है। हम पीएम मोदी के मुंह से निकले बाबा केदार के उन शब्दों को सार्थक करने में जुटे हैं कि सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा। प्रदेश को विकसित बनाने का हमारा यह संकल्प सरकार, संगठन और जन सामान्य सबके योगदान से हो रहा है।

सीएम ने जोर देते हुए कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के साथ प्रदेश के उत्थान का भी स्वर्णिम काल चल रहा है लिहाजा संगठन पर्व के माध्यम से हमको समर्पित सामर्थ्यवान और समय देने वाले कार्यकर्ताओं की सर्वश्रेष्ठ टीम को तैयार करना है।

कार्यशाला में केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में लोकसभा सांसद एवं किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने संगठन चुनाव को लेकर शीर्ष नेतृत्व के दिशा निर्देशों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा देश भर में मोदी जी के मार्गदर्शन में हम डबल इंजन सरकारों को बार-बार स्थापित करने में कामयाब हो रहे हैं। जिसमें बहुत बड़ा योगदान है हमारे अतुलनीय कार्यकर्ताओं और बेजोड़ संगठन का। हमारे पास राष्ट्र और समाज के लिए कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं की पूरी फौज है जो अन्य दलों की भांति कभी थकती नहीं है। राज्य में इस अभियान की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, हमने 15 लाख के सापेक्ष 21 लाख प्राथमिक सदस्य बनाए हैं, वही सक्रिय कार्यकर्ताओं के लक्ष्य को भी हमने पार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: उत्तराखंड के युवाओं को विदेशी भाषाओं की ट्रेनिंग, हर जिले में खुलेंगे केंद्र

चाहर ने उम्मीद जताते हुए कहा कि संगठन पर्व की यह निरंतरता जारी रहेगी और शेष बचे हुए कार्य को हम शीघ्र पूरा करेंगे। वहीं सबको याद दिलाया कि टीम गठित करते समय सामाजिक, क्षेत्र और वर्ग विशेष के समीकरणों का पूरा ध्यान रखा जाए। क्योंकि आने वाले समय में राजनीति में मातृशक्ति की भागीदारी बनी है लिहाजा उसके लिए अभी से संगठन को भी तैयार होना चाहिए। वही 20 फरवरी तक मंडल और 28 फरवरी तक सभी जिलों में अध्यक्ष के चयन की तारीख बताते हुए, संगठन के हितकर लोगों को आगे लाने का आह्वाहन किया।

इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जमकर तारीफ की और कहा देशभर के राज्यों में आपके किये ऐतिहासिक और साहसिक कार्यों की चर्चा हो रही है। आज मुख्यमंत्री धामी जहां-जहां जाते हैं उनके प्रवास और प्रयासों का लाभ चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिल रहा है। मोदी जी ने केंद्र में दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संकल्पना के अनुसार जो कार्य श्री राम मंदिर निर्माण और धारा 370 एवं तीन तलाक समाप्त करके किया, वही कार्य उत्तराखंड में धामी जी ने समान नागरिक संहिता लागू कर किया है।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि अब मंडल और जिलों में ऐसे सक्षम, समर्थ और समर्पित कार्यकर्ताओं की टीम चयन का समय आ गया है, जिनके दम पर हमे 2027 में तीसरी बार भाजपा सरकार उत्तराखंड में बनानी है। लिहाजा हमे सभी सामाजिक, क्षेत्रीय और वर्गों को ध्यान में रखते हुए मजबूत संगठन खड़ा करना है। हम सबका प्रयास होना चाहिए कि फरवरी तक जिला अध्यक्षों के चुनाव हो जाए ताकि मार्च मैं होने वाले राष्ट्रीय अध्यक्षों के निर्वाचन में राज्य की भागीदारी भी सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी कीमत पर अनुशासनहीनता करने वाले को पद नहीं दिया जाए और ऐसा करने में सिर्फ प्रदेश नेतृत्व ही नहीं आप सभी पर्यवेक्षकों और कार्यकर्ताओं को इसमें सक्रिय भूमिका निभानी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हम सब की प्राथमिकता सर्वसम्मति से चयन सुनिश्चित करने की होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को अतिरिक्त राहत, बिजली बिल 3 माह स्थगित

कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने संगठन पर्व को लेकर आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि हमें अच्छे कार्यकर्ता को आगे लाना है जो सबको साथ लेकर चले और पार्टी के प्रति समर्पित हो। वहीं सभी से आग्रह किया कि सभी बूथ इकाइयों की जानकारी शीघ्र सरल ऐप पर डाउनलोड किया जाए। उन्होंने संगठन पर्व को लेकर अब तक की गतिविधियों की जानकारी सभी जिला चुनाव अधिकारियों से बारी बारी से ली। वही उन्होंने भी स्पष्ट किया कि टीम के गठन में अनुशासन प्राथमिकता में होना चाहिए ताकि अच्छे संगठनकर्ता तैयार हों। क्योंकि यही टीम होगी, जो आने वाले सभी चुनावों को लीड करेगी।

संगठन चुनाव के राष्ट्रीय सह चुनाव प्रभारी एवं राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा, संगठन के ढांचे के लिए उसकी नींव का मजबूत होना बहुत जरूरी है। बूथ अध्यक्ष के बाद मंडल अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष ही पार्टी की गाड़ी के चालक की तरह होते हैं। लिहाजा उसका योग्य और अनुशासित होना बहुत आवश्यक है। लिहाजा सभी पर्यवेक्षक अपनी पूरी क्षमता और योग्यता से टीम के लिए नामों का पैनल तैयार करें।

इस अवसर पर प्रदेश सह प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा ने कहा, आप सबकी मेहनत हमे चुनाव में लगातार मिल रही जीत में देखा जा सकता है। अब यही कोशिश अपने नई टीम तैयार करने में दिखानी है ताकि जीत का यह अनवरत सिलसिला यूं ही चलता रहे जब तक प्रदेश और देश दोनों पूर्ण विकसित न हो जाएं।

प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान ने बताया कि कार्यशाला में आगामी कार्यकर्ताओं को लेकर पदाधिकारी द्वारा प्रस्तुतीकरण भी किया गया। जिसके क्रम में सुरेश गढ़िया द्वारा एक राष्ट्र एक चुनाव कार्यक्रम, राजेंद्र बिष्ट द्वारा संविधान गौरव अभियान, अनिल गोयल द्वारा बजट पर चर्चा, आदित्य कोठारी द्वारा अटल जन्म शताब्दी वर्ष, खिलेंद्र चौधरी द्वारा सहकारिता चुनाव को लेकर अब तक की गतिविधियों और आगामी योजनाओं की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Dehradun News Featured Khabar Uttarakhand Latest news Dehradun Latest News Of Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों का सांकेतिक दृश्य। Uttarakhand News: उत्तराराखंड समेत 5 राज्यों में चुनाव की तैयारी तेज, कब होगा तारीखों का ऐलान?
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

Uttarakhand News: उत्तराराखंड समेत 5 राज्यों में चुनाव की तैयारी तेज, कब होगा तारीखों का ऐलान?

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
देवप्रयाग सड़क हादसे में रेस्क्यू अभियान चलाती एसडीआरएफ टीम Tehri News: देवप्रयाग में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत; तीन घायल
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • दुर्घटना

Tehri News: देवप्रयाग में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत; तीन घायल

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
uttarakhand-weather-alert-next-48-hours-rain-hailstorm.jpg Uttarakhand Weather Update: 11 जिलों में बारिश, आंधी-बिजली का अलर्ट, 48 घंटे बदलेगा मौसम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: 11 जिलों में बारिश, आंधी-बिजली का अलर्ट, 48 घंटे बदलेगा मौसम

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
उत्तराखंड में 451 सहायक अध्यापक प्राथमिक शिक्षा पदों पर भर्ती का रास्ता साफ Uttarakhand News: 451 सहायक अध्यापक पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने हटाई रोक
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • रोजगार
  • शिक्षा

Uttarakhand News: 451 सहायक अध्यापक पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने हटाई रोक

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में छात्रों को बेटियों के सम्मान और लिंगानुपात सुधार के प्रति जागरूक करते डीएम डॉ. आशीष चौहान। Dehradun News: बेटियों के सम्मान और लिंगानुपात सुधार को लेकर DM ने छात्रों को किया जागरूक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: बेटियों के सम्मान और लिंगानुपात सुधार को लेकर DM ने छात्रों को किया जागरूक

Mohan Chandra Joshi October 14, 2026
नैनीताल में गुंडा एक्ट के तहत चार आरोपियों को जिला बदर करने की कार्रवाई। Nainital News: गुंडा एक्ट में 4 आरोपी जिला बदर, 98 पर हो चुकी कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: गुंडा एक्ट में 4 आरोपी जिला बदर, 98 पर हो चुकी कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi October 14, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों का सांकेतिक दृश्य। Uttarakhand News: उत्तराराखंड समेत 5 राज्यों में चुनाव की तैयारी तेज, कब होगा तारीखों का ऐलान?
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • राष्ट्रीय

    Uttarakhand News: उत्तराराखंड समेत 5 राज्यों में चुनाव की तैयारी तेज, कब होगा तारीखों का ऐलान?

  • देवप्रयाग सड़क हादसे में रेस्क्यू अभियान चलाती एसडीआरएफ टीम Tehri News: देवप्रयाग में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत; तीन घायल
    • उत्तराखंड
    • टिहरी
    • दुर्घटना

    Tehri News: देवप्रयाग में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत; तीन घायल

  • uttarakhand-weather-alert-next-48-hours-rain-hailstorm.jpg Uttarakhand Weather Update: 11 जिलों में बारिश, आंधी-बिजली का अलर्ट, 48 घंटे बदलेगा मौसम
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: 11 जिलों में बारिश, आंधी-बिजली का अलर्ट, 48 घंटे बदलेगा मौसम

  • उत्तराखंड में 451 सहायक अध्यापक प्राथमिक शिक्षा पदों पर भर्ती का रास्ता साफ Uttarakhand News: 451 सहायक अध्यापक पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने हटाई रोक
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • रोजगार
    • शिक्षा

    Uttarakhand News: 451 सहायक अध्यापक पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने हटाई रोक

  • ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में छात्रों को बेटियों के सम्मान और लिंगानुपात सुधार के प्रति जागरूक करते डीएम डॉ. आशीष चौहान। Dehradun News: बेटियों के सम्मान और लिंगानुपात सुधार को लेकर DM ने छात्रों को किया जागरूक
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: बेटियों के सम्मान और लिंगानुपात सुधार को लेकर DM ने छात्रों को किया जागरूक

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (477)
  • अल्मोड़ा (642)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,773)
  • उधमसिंह नगर (1,350)
  • क्राइम (3,547)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (457)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (752)
  • देहरादून (11,383)
  • नैनीताल (6,597)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (486)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (986)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,227)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,170)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (533)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (657)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (955)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: उत्तराराखंड समेत 5 राज्यों में चुनाव की तैयारी तेज, कब होगा तारीखों का ऐलान? Uttarakhand News: उत्तराराखंड समेत 5 राज्यों में चुनाव की तैयारी तेज, कब होगा तारीखों का ऐलान? Tehri News: देवप्रयाग में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत; तीन घायल Tehri News: देवप्रयाग में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत; तीन घायल Uttarakhand Weather Update: 11 जिलों में बारिश, आंधी-बिजली का अलर्ट, 48 घंटे बदलेगा मौसम Uttarakhand Weather Update: 11 जिलों में बारिश, आंधी-बिजली का अलर्ट, 48 घंटे बदलेगा मौसम Uttarakhand News: 451 सहायक अध्यापक पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने हटाई रोक Uttarakhand News: 451 सहायक अध्यापक पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने हटाई रोक Dehradun News: बेटियों के सम्मान और लिंगानुपात सुधार को लेकर DM ने छात्रों को किया जागरूक Dehradun News: बेटियों के सम्मान और लिंगानुपात सुधार को लेकर DM ने छात्रों को किया जागरूक