उत्तराखंड: अमित शाह का हरिद्वार आगमन, CAA प्रमाण पत्र वितरण और 2 लाख लोगों से संवाद
बैरिकेड कैंप मैदान में जनसभा, राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन और पार्टी कोर कमेटी बैठक भी शामिल
हरिद्वार/देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे पर हैं। वे सुबह सवा 12 बजे देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से वे हरिद्वार के गुरुकुल कांगड़ी हेलीपैड पहुंचेगे और करीब 12:40 बजे बैरागी कैंप मैदान में आयोजित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।
यह कार्यक्रम उत्तराखंड सरकार के चार साल पूरे होने पर आयोजित ‘4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम का हिस्सा है। भाजपा का दावा है कि इस जनसभा में लगभग 2 लाख लोग उपस्थित होंगे।
कार्यक्रम के दौरान अमित शाह नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के तहत पांच लोगों को नागरिकता प्रमाण पत्र भी देंगे। इसके अलावा वे पार्टी पदाधिकारियों के साथ कोर कमेटी की बैठक भी लेंगे, जिसमें मिशन 2027 पर रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
कार्यक्रम का समय सारणी:
12:15 बजे – जॉलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून आगमन
12:30 बजे – गुरुकुल कांगड़ी हेलीपैड, हरिद्वार
12:40 बजे – बैरागी कैंप मैदान आगमन
12:40 से 1:55 बजे – जनसभा संबोधन
2:00 से 2:30 बजे – नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी उद्घाटन और अवलोकन
3:00 से 3:30 बजे – उत्तराखंड सरकार की विकास प्रदर्शनी उद्घाटन
3:30 बजे – निजी होटल में भाजपा कोर कमेटी बैठक
4:45 बजे – जॉलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान
इस दौरान प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया है। कार्यक्रम स्थल पर कुर्सियों और मंच की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


