उत्तराखंड- (बड़ा हादसा): यहां बेकाबू होकर सड़क से नीचे गिरी रोडवेज बस , 39 यात्री थे सवार

पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
देहरादून। प्रदेश में सडक़ हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे है। अधिकांश हादसे पहाड़ों में होते है। अब आज दोपहर उत्तराखंड रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि बस में करीब 39 यात्री सवार थे। बस मसूरी से देहरादून की ओर आ रही थी, तभी अनियंत्रित होकर आईटीबीपी एकेडमी के पास सडक़ से नीचे की सडक़ पर गिर गई। बस हादसे के बाद यात्रियों की चीख पुकार मच गई। बस का ब्रेक फेल होने के बाद पैराफिट को तोड़ते हुए बस सडक़ से नीचे जा गिरी।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौक पर रेस्क्यू के लिए रवाना हुई है। ड्राइवर सहित कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं। नायब तहसीलदार भोपाल सिंह चौहान ने बताया कि बस में 39 लोग सवार थ, जिनमें से 15 लोगों को हल्की चोट आईं हैं जबकि, 8 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।
सभी घायल यात्रियों को रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। सूचना मिलने पर डीएम सोनिका सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया तथा अस्पताल में घायलों का हाल भी जाना।
बता दें कि लगातार हो रही बारिश रेस्क्यू टीम के लिए भी मुसीबत बनी हुई है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें