उत्तराखंड: यहां गंगा में डूबे मुंबई के 3 पर्यटक, सर्च अभियान जारी

टिहरी। नरेंद्रनगर तहसील के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में मुनिकीरेती निवासी धर्म सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि गंगा व्यू होटल ,लक्ष्मण झूला रोड तपोवन मुनिकीरेती के पास से तीन व्यक्ति जिसमें दो लड़कियां वह एक लड़का है, गंगा में नहाते समय गंगा की तेज धारा में बह गए है।

सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक थाना मुनी की रेती कमल मोहन भंडारी ,एसडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जंहा सर्च अभियान जारी है लेकिन अभी तक डूबे पर्यटकों का अभी तक कुछ पता नहीं लग पाया है। थाना प्रभारी मुनिकीरेती ने बताया कि बुधवार को मुंबई से तीन लड़कियों व दो लड़कों का ग्रुप उत्तराखंड घूमने आए थे, यहां आकर तपोवन में गंगा व्यू होटल में ठहरे थे।
थाना प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि SDRF, जल पुलिस, फ्लड कंपनी व स्थानीय पुलिस ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है। फिलहाल उनका कुछ पता नहीं चल पाया है।

उन्होंने बताया गंगा में डूबने वाले युवक व युवतियों में मेलरॉय डांटे (21 वर्ष) पुत्र रोबट डांटे निवासी बोरीवली ईस्ट उद्धवनगर मुंबई- 66, अपूर्वा केलकर (21 वर्ष) पुत्री हेमंत केलकर निवासी बोरीवली ईस्ट उद्धवनगर मुंबई-66 और मधुश्री खुरसांगे (21 वर्ष) पुत्री प्रभाकर खुरसांगे निवासी 703 बुरुनाली बोरीवली ईस्ट उद्धवनगर मुंबई-66 शामिल हैं। उन्होंने बताया कि तीनों के परिवारजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। तथा सर्च अभियान जारी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें