उत्तराखंड: डंपर की चपेट में 17 वर्षीय छात्र की मौत, परिवार में छाया मातम
तेज रफ्तार डंपर ने पैदल जा रहे शिवांशु को कुचल दिया, चालक फरार
ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, शव सड़क पर रखकर किया हंगामा और नारेबाजी
पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया और वाहन सीज कर मुकदमा दर्ज किया
Dehradun News- देहरादून के रायपुर क्षेत्र के मालदेवता इलाके में रविवार रात एक हृदयविदारक हादसे ने इलाके को हिला दिया। शेरकी गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने 17 वर्षीय छात्र शिवांशु को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मृतक छात्र के परिवार में कोहराम मच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शाम करीब 8:45 बजे शिवांशु घर के पास पैदल जा रहा था, तभी तेज रफ्तार डंपर ने उसे टक्कर मारी और चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिससे इलाके में घंटों अफरा-तफरी मची।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि मालदेवता और आसपास के क्षेत्रों में अवैध खनन से जुड़े डंपर अक्सर बेलगाम रफ्तार में दौड़ते हैं, और कई बार शिकायतों के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं होता।
सूचना मिलने पर रायपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चालक को हिरासत में लिया और वाहन सीज कर दिया। सीओ रायपुर रीना राठौर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


