यूएस नगर News: लाखों रुपए की स्मैक के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार
रुद्रपुर: पुलिस का नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान जारी है इसी क्रम में लाखों की स्मैक के साथ पुलभट्टा पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से 104 ग्राम स्मैक बरामद किया. आरोपी यूपी से स्मैक की लाकर जिले में खपाने की फिराक में था. वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कर लिया है।
पुलिस के अनुसार आजादनगर को जाने वाली रोड पर आम के बाग के पास आजादनगर से सिरौली कला को आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही थी. इसी दौरान एक मोटर साइकिल सवार व्यक्ति आजादनगर की ओर से आता हुआ दिखाई दिया. जब उसे रोकने का इशारा किया गया तो वह भागने का प्रयास करने लगा।
शक होने युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से स्मैक बरामद हुई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं पकड़ी गई स्मैक की कीमत 15 लाख के आंकी जा रही है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम फईम निवासी ग्राम चचैट, थाना शीशगढ जिला बरेली बताया है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Bank Jobs: बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 5000 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, आज से करें आवेदन