उधम सिंह नगर : युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
Udham Singh Nagar News ,shot to death: उधम सिंह नगर जिले में युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना जसपुर के कलियावाला क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही एसपी अभय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कलियावाला निवासी मंजीत सिंह (40) पुत्र टहल सिंह को मोटर साईकिल पर सवार दो युवकों ने उसे काम के बहाने नेशनल हाइवे पर बुलाया और गोली मार दी। एसपी अभय सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर में पुलिस को जसपुर में कलियावाला के पास सड़क पर एक व्यक्ति के लहुलुहान हालत में पड़े होने की सूचना मिली। हम टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल युवक के परिजनों के सहयोग से पुलिस ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कलियावाला निवासी मंजीत सिंह (40) पुत्र टहल सिंह के रूप में हुई है।
पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटनास्थल पर फोरेंसिक और तकनीकी टीम मुआयना कर रही है। एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


