उधम सिंह नगर: एसएसपी ने किए दो इंस्पेक्टरों के तबादले
रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर मंजूनाथ टीसी ने जिले के दो इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। किच्छा के कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार का तबादला कर उन्हें जसपुर कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
जबकि जसपुर के कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार को किच्छा कोतवाली का चार्ज सौंप दिया है।
किच्छा के कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ द्वारा विधानसभा में कोतवाल को हटाए जाने के मुद्दे के बाद आखिर आज देर रात किच्छा कोतवाल अशोक कुमार का तबादला करते हुए उन्हें जसपुर कोतवाली प्रभारी का चार्ज देकर तबादला किया गया। इसके साथ ही धीरेंद्र कुमार को जसपुर से किच्छा का नया कोतवाल बनाया गया है।
- पढ़िए आदेश—


मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


