उत्तराखंड- सड़क हादसे में बीजेपी के दो युवा नेताओं की मौत , शोक की लहर
- घटना से परिजनों में मचा कोहराम , समूचे क्षेत्र में शोक की लहर , मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी जताया गहरा दुख

रुड़की। उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद अंतर्गत रुड़की से दुखद खबर सामने आई है यहां सड़क हादसे में भाजपा के 2 युवाओं नेताओं की मौत हो गई घटना से मृतकों के परिजनों में जहां कोहराम मचा है वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक रविवार की सुबह भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की सड़क हादसे में मौत हो गई बताया जा रहा है मंडल अध्यक्ष अपनी बहन की शादी के कार्ड बांटने यमुनानगर कार से जा रहे थे। वहीं हादसे के बाद शहर में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
भाजपा युवा मोर्चा के पूर्वी मंडल अध्यक्ष हर्षित गर्ग की बहन की शादी 22 जनवरी को होनी है और शादी की तैयारियों को लेकर वह पिछले कई दिनों से लगे हुए थे आज सुबह वह अपने मित्र और युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष अमन कश्यप के साथ कार में सवार होकर यमुनानगर जा रहे थे वहीं सरसावा के समीप उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई जिसमें कार सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी।
घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। इधर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी ट्वीट कर घटना पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।




सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें