Haldwani: सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत , परिजनों में मचा कोहराम
अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक
हल्द्वानी। Road Accident in Nainital: नैनीताल जिले के हल्द्वानी से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है ,यहां मंगलवार को एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। दोनों रानीबाग में किसी मृत व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं लग सका है। एसओ काठगोदाम दीपक सिंह बिष्ट ने बताया कि 32 वर्षीय सोबन सिंह पुत्र हीरा सिंह निवासी ग्राम बडौन, खनस्यूं नैनीताल और 45 वर्षीय योगेंद्र सिंह बिष्ट पुत्र उदय सिंह बिष्ट निवासी तराड़ वाड़ी अल्मोड़ा, मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे हल्द्वानी की ओर बाइक से आ रहे थे।
एसओ ने बताया कि सोबन के गांव के एक व्यक्ति का निधन हो गया था, दोनों उसी की अंतिम यात्रा में शामिल होकर आवास-विकास स्थित अपने किराये के कमरे पर जा रहे थे। इसी दौरान काठगोदाम कॉलटैक्स के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार में डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में बाइक सवार दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Union Budget 2026: आम बजट में जनता के लिए क्या हुआ सस्ता-महंगा, वित्त मंत्री ने किए बड़े ऐलान