दुखद: उत्तराखंड का एक और लाल मातृभूमि की रक्षा करते सियाचिन में शहीद
पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड का एक और जांबाज देश की रक्षा करते हुए शहीद। पौड़ी गढ़वाल निवासी बंगाल इंजीनियर के जवान विपिन सिंह सियाचिन में अपना फर्ज निभाते हुए हुए शहीद। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर दी जानकारी।
देश की अलग-अलग अग्रिम पोस्टों पर तैनात किसी भी मौसम की फिक्र किए बिना देश की रक्षा में अपनी ड्यूटी निभाते हैं। ऐसे वीर जवानों को हम शत शत नमन करते हैं। इस बीच एक बहुत ही दुःखद खबर सामने आ रही है। पौड़ी गढ़वाल का एक और लाल सीमा पर शहीद हो गया है। शहीद विपिन सिंह पौड़ी गढ़वाल 57 बंगाल इंजीनियर के जवान थे। वह सियाचिन में ड्यूटी कर अपना फर्ज निभा रहे थे। विपिन मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के धारकोट के रहने वाले थे। शहादत की खबर सुनकर उनके गृह क्षेत्र में शोक की लहर है।
विपिन सिंह के पिता भी आर्मी से सेवानिवृत्त हैं और उनके बड़े भाई भी बंगाल इंजीनियर में तैनात हैं।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी शहीद विपिन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की है और लिखा है कि…
सियाचिन में अपना फर्ज निभाते हुए ग्राम धारकोट, पौड़ी निवासी 24 वर्षीय, 57 बंगाल इंजीनियरिंग के जवान विपिन सिंह जी के शहीद होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
मैं उनके बलिदान को शत-शत नमन करता हूं। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शहीद के परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें