चंपावत: गुरु गोरखनाथ धाम में व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पार्किंग व हेलीपैड निर्माण की दिशा में पहल
श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ाने को जिलाधिकारी मनीष कुमार पहुंचे धाम

चम्पावत, 26 मार्च 2026: जनपद के विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत स्थित प्रसिद्ध गुरु गोरखनाथ धाम में आज जिलाधिकारी मनीष कुमार ने पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
पार्किंग व्यवस्था के लिए भूमि का निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने धाम में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए दुबड़ क्षेत्र में संभावित पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही करते हुए बेहतर पार्किंग व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
मार्ग एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा
जिलाधिकारी ने मंदिर तक पहुंचने वाले लगभग 2 किलोमीटर लंबे मार्ग का निरीक्षण किया। साथ ही परिसर में सीएनडीएस द्वारा कराए गए निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
हेलीपैड निर्माण की दिशा में पहल
श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने हेलीपैड निर्माण के लिए उपयुक्त स्थान का भी निरीक्षण किया। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिससे भविष्य में आपातकालीन सेवाओं एवं विशेष अवसरों पर सुविधा मिल सके।
एसएसबी जवानों से संवाद, सुविधाओं के निर्देश
मंदिर परिसर में तैनात एसएसबी जवानों से भी जिलाधिकारी ने संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं। उन्होंने जवानों के लिए बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु लोक निर्माण विभाग को आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान संत-महात्माओं के साथ लोक निर्माण विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


