उत्तराखंड: डिजिटल अरेस्ट में बुजुर्गों को फंसाने वाला बदमाश रुद्रपुर से गिरफ्तार, लालकुआं में है कनेक्शन
एसटीएफ ने रुद्रपुर से साइबर ठग को पकड़ा, आरोप है बुजुर्ग से 69 लाख रुपये की ठगी का।
आरोपी लालकुआं निवासी, फर्जी खाता और डिजिटल अरेस्ट का झांसा देकर करता था ठगी।
देहरादून। उत्तराखंड में ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर बुजुर्गों से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एसटीएफ ने भगवत सरन (33 वर्ष) को रुद्रपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी पर ऋषिकेश के एक वरिष्ठ नागरिक को मनी लॉन्ड्रिंग के झूठे केस में फंसाकर 69 लाख रुपये ठगने का आरोप है।
फर्जी खाता और डिजिटल अरेस्ट का झांसा
पुलिस के अनुसार भगवत सरन ने ‘रुद्रा टेलीकॉम’ के नाम पर फर्जी बैंक खाता खोलकर ठगी की रकम को ट्रांसफर किया। ठगों ने पीड़ित को वॉट्सऐप कॉल के जरिए डराया और खुद को दिल्ली के दरियागंज थाने का इंस्पेक्टर और कोर्ट का जज बताया। ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर पीड़ित को कैमरे के सामने नजरबंद रखा और संपत्ति सत्यापन व जमानत के बहाने अलग-अलग खातों में 69 लाख रुपये जमा करवा लिए।
पुलिस ने बरामद किए मोबाइल और डेबिट कार्ड
जांच में पता चला कि आरोपी ने लालकुआं, नैनीताल स्थित एक्सिस बैंक में अपनी दुकान के नाम पर खाता खोला था, जिसमें ठगी के 6 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए। इस खाते के खिलाफ पहले से ही 30 शिकायतें नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल (NCRP) पर दर्ज थीं। जांच में पुलिस ने खुलासा किया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान भगवत सरन (33 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बरेली, उत्तर प्रदेश का निवासी है और वर्तमान में लालकुआं में रहता है। आरोपी पर ऋषिकेश के एक वरिष्ठ नागरिक से मनी लॉन्ड्रिंग के झूठे केस में फंसाकर 69 लाख रुपये ठगने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी के पास से ठगी में इस्तेमाल मोबाइल फोन और डेबिट कार्ड भी बरामद किए हैं।
जनता से एसटीएफ की चेतावनी
एसएसपी (एसटीएफ) अजय सिंह ने कहा कि कोई भी सरकारी एजेंसी या पुलिस ऑनलाइन ‘डिजिटल अरेस्ट’ नहीं करती। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अनजान नंबरों से आने वाली वीडियो कॉल से सावधान रहें और किसी भी साइबर फ्रॉड की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


