#WinterUpdate

उत्तराखंड में 13 और 14 नवंबर को मौसम में बदलाव के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। 15 नवंबर से प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मैदानी क्षेत्रों में दिन का तापमान फिलहाल सामान्य से अधिक बना हुआ है, जबकि रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट के संकेत हैं। ऐसे में सवाल है कि प्रदेश में ठंड का असर कब तेज होगा।... Read More