#VoterAwareness

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत EVM और VVPAT को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम के अनुसार, प्रदेश के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में मोबाइल डेमोंस्ट्रेशन वैन तैनात की गई हैं। इसके अलावा जिला निर्वाचन अधिकारी और रिटर्निंग ऑफिसर मुख्यालयों पर EVM डेमोंस्ट्रेशन सेंटर स्थापित किए गए हैं। अभियान के तहत मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन दिखाया जाएगा। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होने तक यह अभियान जारी रहेगा।... Read More
देहरादून जिले में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाता जागरूकता अभियान तेज किया गया है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने पिछले चुनावों में 50 प्रतिशत से कम मतदान वाले बूथों पर विशेष अभियान चलाकर 75 प्रतिशत से अधिक मतदान का लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायती राज, परिवहन, नगर निगम समेत विभिन्न विभागों को जागरूकता गतिविधियां संचालित करने की जिम्मेदारी दी गई है। मसूरी के सनातन धर्म इंटर कॉलेज में छात्र परिषद चुनाव के माध्यम से विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया की जानकारी दी गई, जबकि जोड़ी गांव में ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया।... Read More