##RainfallAlert

उत्तराखंड में 23 से 27 अक्टूबर के बीच उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इससे पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ने के आसार हैं। मौसम में बदलाव का आंशिक असर मैदानी क्षेत्रों में भी देखने को मिल सकता है, जिससे दिवाली से पहले सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास बढ़ने की संभावना है।... Read More
उत्तराखंड में रविवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। देहरादून, हरिद्वार समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई, जबकि पिथौरागढ़ के आदि कैलाश सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी दर्ज की गई। नैनीताल में ओलावृष्टि भी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले तीन घंटे में कई जिलों में बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली की संभावना है। सोमवार, 12 अक्टूबर को सात पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और 3,800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। फिलहाल भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।... Read More