#JagaraMela

श्री महासू देवता मंदिर, हनोल में होने वाले जागरा मेला-2026 को इस बार वन डिस्ट्रिक्ट-वन फेस्टिवल की तर्ज पर भव्य एवं सुव्यवस्थित स्वरूप दिया जाएगा। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने संबंधित विभागों को श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। 13 सितंबर की रात पारंपरिक जागर और 14 सितंबर को धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।... Read More