#HospitalNegligence

हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में 22 वर्षीय अर्शदीप कौर की प्रसव के बाद मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर बिना समुचित जांच ऑपरेशन करने और उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन कर निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की गई। स्वास्थ्य विभाग ने भी मामले में रिपोर्ट तलब कर मातृ मृत्यु ऑडिट की प्रक्रिया शुरू की है।... Read More