#EVMVVPAT

आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत नैनीताल जिले में उपलब्ध ईवीएम और वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच 23 अक्टूबर से 4 नवंबर 2026 तक सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक राय की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जांच प्रक्रिया और आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। बैठक में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) के तहत मतदाता सूची के अद्यतन, मतदेय स्थलों के युक्तिकरण और निर्धारित समय-सारणी पर भी चर्चा हुई।... Read More