#EmergencyServices

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने 108 एंबुलेंस सेवा को अधिक प्रभावी बनाने के लिए तीन लाख किलोमीटर से अधिक चल चुकी करीब 50 एंबुलेंस को तत्काल बदलने के निर्देश दिए। उन्होंने एंबुलेंस सेवा की निगरानी के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में समर्पित टीम गठित करने, मोबाइल ऐप विकसित करने, जीवनरक्षक उपकरणों की हर महीने जांच कराने और प्रत्येक मामले में वास्तविक रिस्पांस टाइम का विश्लेषण करने पर जोर दिया। प्रदेश में वर्तमान में 108 सेवा के तहत 272 एंबुलेंस संचालित हैं।... Read More