सूर्य उत्तरायण सकारात्मक उर्जा का करते हैं संचार: सत्य साधक
सत्य साधक गुरुजी ने मकर संक्रांति पर किया मां बगलामुखी हवन
लोक कल्याण की कामना को लेकर भक्तजनों ने दी यज्ञ में आहुतियां
देहरादून। जय मां पीतांबरी साधना एवं दिव्य योग ट्रस्ट के संस्थापक सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरु जी ने मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर यूपी के श्रावस्ती जनपद अंतर्गत पावन राप्ती नदी के तट पर मां बगलामुखी महायज्ञ का आयोजन किया। इस दौरान सभी भक्तजनों ने लोक कल्याण की कामना को लेकर यज्ञ में आहुतियां दी।
इस दौरान गुरु जी ने भक्तजनों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा सूर्य का उत्तरायण होना हमें अपने लक्ष्य की ओर प्रेरित करता है और जीवन को नई दिशा देता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व नई ऊर्जा, नई उम्मीद और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
गुरु जी ने कहा सूर्य ऊर्जा और जीवनदायिनी शक्ति का प्रतीक है, नारी भी सृजन, पालन और संतुलन की आधारशिला है। जब सूर्य उत्तरायण होता है, तब प्रकृति में सकारात्मक परिवर्तन आरंभ होते हैं। यह परिवर्तन नारी जीवन में भी आत्मबल, आत्मविश्वास और आत्मसम्मान को जाग्रत करने का संदेश देता है।
मकर संक्रांति सूर्य चेतना का पर्व है, जो अंधकार से प्रकाश की ओर अग्रसर होने का प्रतीक है। यह पर्व नारी शक्ति के उत्थान का भी संदेश देता है, क्योंकि सूर्य की तरह ही नारी जीवन में ऊर्जा, पोषण और सृजन का क्रम चलता है। नारी शक्ति के उत्थान का संदेश देने वाला सूर्य चेतना का महापर्व मकर संक्रांति अत्यन्त कल्याणकारी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


