देहरादून: कानून-व्यवस्था पर सख्ती, मुख्यमंत्री धामी ने कड़ा रुख अपनाया—दो अधिकारी निलंबित
कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर कार्यवाही के लिए सघन अभियान चलाने के डीजीपी को दिए निर्देश
देहरादून, 31 मार्च 2026: देहरादून में हाल ही में कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटनाओं पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और सख्त रुख अपनाया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि राज्य में किसी भी कीमत पर कानून व्यवस्था से समझौता नहीं होगा।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर सोबन सिंह उप, उप आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 मसूरी और कुठालगेट चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अशोक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रदेशभर में व्यापक चेकिंग अभियान चलाने और अवांछित तथा हुड़दंग करने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने रोड रेज, फायरिंग और देर रात तक चलने वाली अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाने का आदेश दिया।
मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता आम जनता की सुरक्षा है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन को मुस्तैदी और पूरी सख्ती के साथ कार्य करने के निर्देश दिए और ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किसी भी सूरत में बख्शे जाने से साफ इंकार किया।
इस बीच, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में शहर में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर गृह एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने रोड रेज और हुड़दंग की घटनाओं पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निगरानी बढ़ाने और हुड़दंगियों पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने देहरादून शहर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस गस्त बढ़ाने, पीक ऑवर और डे-नाइट पेट्रोलिंग के साथ मॉर्निंग पेट्रोलिंग को भी प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने बार और रेस्टोरेंट क्लोजिंग टाइम का सख्ती से पालन, सप्ताहांत में पार्टी और हुड़दंगियों पर अंकुश, अवैध बार संचालकों पर कठोर कार्रवाई और लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए।
इसके अलावा, शहर के आसपास के खुले होम स्टे की निगरानी के लिए मैपिंग की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि टूरिज्म प्रमोशन के नाम पर बार लाइसेंस का दुरुपयोग न हो। किरायेदारों और पीजी में रहने वालों का भी सघन सत्यापन अभियान चलाया जाएगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


