श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026: जिलाधिकारी ने सीरोबगड़ लैंडस्लाइड जोन का किया स्थलीय निरीक्षण
यात्रा मार्ग पर सुगमता, सुरक्षा और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन सक्रिय; शौचालयों की व्यवस्था का भी किया औचक निरीक्षण
रुद्रप्रयाग। (10 अप्रैल 2026): आगामी श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 को श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, स्वच्छ, सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग द्वारा तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही हैं।
इसी क्रम में जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने यात्रा मार्ग पर स्थित अति संवेदनशील सीरोबगड़ लैंडस्लाइड जोन का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क मार्ग को सुचारू बनाए रखने हेतु चल रहे सुरक्षात्मक एवं मरम्मत कार्यों का गहन जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में श्रद्धालुओं को आवागमन में असुविधा न हो।
इसके साथ ही जिलाधिकारी ने यात्रा मार्ग पर स्वच्छता व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न स्थानों पर स्थित सार्वजनिक शौचालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई व्यवस्था, जल आपूर्ति एवं विद्युत व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान नरकोटा स्थित शौचालय में सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई, जबकि विद्युत व्यवस्था की कमी पर उन्होंने संबंधित विभाग को शीघ्र आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में उन्होंने रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार स्थित मकड़ी बाजार शौचालय का भी निरीक्षण किया और वहां व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि केदारनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पूर्ण किया जाए।
जिला प्रशासन ने कहा कि श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 के सफल, सुरक्षित और व्यवस्थित संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां तेजी से की जा रही हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


