जंगल में युवक की लाश मिलने से सनसनी- Nainital News
नैनीताल। जिले के ओखलढुंगा क्षेत्र अंतर्गत जंगल में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करवाने के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
मृतक की पहचान प्रवीण आर्य (23) पुत्र चंद्र बल्लभ निवासी लालकुआं बिंदुखत्ता के रूप में हुई है, जो रेल विभाग के रुद्रपुर पोस्ट ऑफिस में कार्यरत था।
परिजनों के अनुसार प्रवीण तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। लगभग एक सप्ताह पूर्व वह अपनी बहन के घर दमुआढूंगा गया था, जहां से वह रुद्रपुर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटा।
बताया गया है कि प्रवीण पिछले काफी समय से गुमसुम रहने लगा था। रविवार को उसका शव काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत ओखलढुंगा के जंगल क्षेत्र में गधेरे के पास मिला।
घटनास्थल से करीब दो से तीन किलोमीटर दूर उसकी बाइक खड़ी मिली। वहीं शव के पास गेहूं में डालने वाले कीटनाशक के चार खाली पाउच और एक कोल्ड ड्रिंक की बोतल भी बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


