रुद्रपुर: कबाड़ी के गोदाम से जहरीली गैस का रिसाव , SDM समेत 34 की तबियत बिगड़ी
अस्पताल का आईसीयू फुल , डीएम और एसएसपी पहुंचे अस्पताल जाना मरीजों का हाल
Rudrapur News: उधम सिंह नगर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां गए जहरीली गैस का रिसाव होने से कई लोग बेहोश हो गए। रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में मंगलवार की सुबह कबाड़ी के गोदाम में रखे गैस सिलेंडर का रिसाव हो गया। जिसकी चपेट में आकर आसपास के लोग बेहोश होने लगे। सूचना के बाद एसएसपी,एसडीएम, सीेओ, एसडीआरएफ, फायर और पुलिस टीमें मौके पर पहुंची। वह भी जहरीली गैस की चपेट में आ गए।
बताया जा रहा है कि एसडीएम, सीओ और एसडीआरएफ के कर्मचारियों समेत अब तक करीब 35 लोग बेहोश हो चुके हैं। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। सभी को ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया है। 35 में 10 लोगों को आईसीयू में रखा गया है, जबकि शेष लोगों को सामान्य वार्ड में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से हड़कंप मचा हुआ है।
आज सुबह ट्रांजिट कैंप के आजाद नगर/राजा कॉलोनी में अचानक कबाड़ी के गोदाम में रखा गया गैस सिलेंडर से रिसाव हो गया। तेज दुर्गन्ध के चलते लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। देखते ही देखते गैस तेजी से फैल गई। जिससे वहां रहने वाले कुछ लोग गैस लगने से बेहोश हो गए। फिलहाल गैस लीक होने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। डीएम युगल किशोर पंत और एसएसपी डॉ मंजुनाथ टीसी अस्पताल में पहुंचे और बेहोश मरीजों का हाल जाना।
फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुट गई है ,सिलेंडर में कौन सी गैस थी, इसका पता नहीं चल सका है। प्रथम दृष्टया क्लोरीन गैस होने की संभावना जताई जा रही है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 23वीं प्रादेशिक पुलिस हॉकी प्रतियोगिता 2026 का भव्य समापन, 46वीं वाहिनी पीएसी बनी विजेता