रुद्रप्रयाग: बाल अधिकारों की सुरक्षा को लेकर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की पहल, विशेषज्ञों ने बच्चों के अधिकार, नशा और साइबर सुरक्षा पर दी अहम जानकारी
रुद्रप्रयाग, 31 मार्च 2026: जनपद में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के तत्वावधान में बच्चों के अधिकारों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने और व्यापक जागरूकता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा, उनके समग्र विकास को बढ़ावा देना और समाज के विभिन्न वर्गों को इस दिशा में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यशाला में डिवीजन हेड पायल शर्मा ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनके अधिकारों की रक्षा केवल सरकार की ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रतिभागियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाएं।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की डॉ. दीपाली ने बच्चों एवं किशोरों में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त की और रोकथाम, परामर्श एवं पुनर्वास के उपाय बताए। पुलिस विभाग के साइबर निरीक्षक मनोज चौहान ने बच्चों को साइबर बुलिंग, ऑनलाइन ठगी और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में जागरूक किया।
एडवोकेट अरुण चमोली ने किशोर न्याय अधिनियम (JJ Act) और पोक्सो अधिनियम (POCSO Act) के प्रावधानों की जानकारी दी, जबकि श्रम प्रवर्तन अधिकारी रजत मेहता ने बाल श्रम के दुष्परिणामों और उसके उन्मूलन पर जोर दिया।
कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, शैली प्रजापति, रंजना गैरोला भट्ट सहित अधिकारी कर्मचारी, शिक्षक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


