रुद्रप्रयाग जनता मिलन: 26 शिकायतों में 11 का मौके पर निस्तारण, जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध समाधान के निर्देश
आमजन की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई और निस्तारण
सड़क, बिजली, पेयजल, आपदा प्रबंधन और रोजगार से जुड़ी शिकायतों पर ध्यान
सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों का भी समयबद्ध समाधान सुनिश्चित
अधिकारियों को शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद कर समाधान के निर्देश
रुद्रप्रयाग में सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को सुनना और त्वरित समाधान सुनिश्चित करना था। इसमें जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से नागरिक पहुंचे और अपनी समस्याओं और शिकायतों को प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में अलग-अलग विभागों से संबंधित कुल 26 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 11 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष शिकायतों को आवश्यक कार्यवाही और निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता मिलन में प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध और प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जाए।
जनता मिलन के दौरान कोटखाल-जागतोली मोटर मार्ग निर्माण की धीमी प्रगति, सीसीटीवी सोलर प्लांट की स्थापना, क्षतिग्रस्त सिंचाई गूल की मरम्मत, जॉब कार्ड न बनना, मंदिरों में लाइट व्यवस्था, आपदा प्रभावित आवासों का मुआवजा, आवासीय भवनों की सुरक्षा और विद्युत तारों के स्थानांतरण जैसी समस्याएं सामने आईं। जिलाधिकारी ने सभी मामलों में त्वरित कार्यवाही करने और शिकायतकर्ताओं को निस्तारण की जानकारी उपलब्ध कराने के स्पष्ट निर्देश दिए।
साथ ही, सीएम हेल्पलाइन पोर्टल में लंबित शिकायतों की समीक्षा भी की गई। एल-1 में 167 और एल-2 में 59 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित थीं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का भी समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार, उप जिलाधिकारी जखोली भगत सिंह फोनिया, पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी रामप्रकाश, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आशीष रावत, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग इंद्रजीत बोस, जिला समाज कल्याण अधिकारी टी.आर. मलेठा, प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ विनोद कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी और आम नागरिक उपस्थित रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


