देहरादून: परेड ग्राउंड व उसके आसपास अवैध खड़े वाहनों पर आरटीओ की सख्त कार्यवाही
Dehradun News- आरटीओ,(प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) देहरादून डॉ0 अनीता चमोला द्वारा शनिवार को परेड ग्राउण्ड, तिब्बती मार्केट, लैन्सडाउन चौक पर यातायात व्यवस्था का मौके पर निरीक्षण किया गया। इस दौरान परिवहन विभाग की इंटरसेप्टर टीम, बाईक स्क्वायड मौके पर उपस्थित थे। टीम द्वारा अवैध रूप से खड़ी 05 बसों को मौके से हटाकर रेंजर्स ग्राउण्ड में सीज कर दिया।
संबंधित वाहनों के स्वामियों व यूनियन के प्रतिनिधियों को आरटीओ डॉ0 अनीता चमोला द्वारा कार्यालय में बुंलाकर वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करने के निर्देश दिये गये हैं व भविष्य के लिए कठोर चेतावनी दी गयी है।
एक टाटा मैजिक वाहन चालक नो पार्किंग जोन से सवारियां भरता पाया गया जिसको टीम द्वारा प्रपत्र दिखाने हेतु रोका गया जिस पर चालक द्वारा वाहन को भगाने का प्रयास किया गया। टीम द्वारा वाहन को सीज कर दिया गया व चालक को लाईसेंस सहित कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिये गये है।
आरटीओ द्वारा बताया गया कि उक्त क्षेत्र में वाहनों की पार्किंग व्यवस्था की गयी है। नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करते पाये जाने पर 08 वाहनों के चालान भी किये गये है। आरटीओ द्वारा बताया गया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी व लाईसेंस के विरूद्ध भी कार्यवाही की जायेगी।
ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के विरूद्ध दर्ज कराया मुकदमा : आरटीओ डॉ0 अनीता चमोला द्वारा बताया गया कि आज दिनांक 17 जनवरी, 2026 को शिमला बाईपास पर परिवहन कर अधिकारी अनुराधा पन्त द्वारा चैकिंग की जा रही थी जिसमें एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक द्वारा प्रवर्तन अधिकारियों से अभद्रता की गयी तथा प्रवर्तन कार्य बाधित किया गया। इस सम्बन्ध में परिवहन कर अधिकारी द्वारा पटेलनगर कोतवाली में वाहन चालक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरटीओ द्वारा बताया गया कि संबंधित चालक के लाईसेंस के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।
वहीं मेहुवाला क्षेत्र में परिवहन विभाग (प्रवर्तन) की ड्यूटी के दौरान मौके पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक द्वारा वाहन के वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने से इंकार किया गया। जांच में चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस न होना तथा वाहन पर नंबर प्लेट प्रदर्शित न होना पाया गया। चालक द्वारा सरकारी टीम से अभद्र व्यवहार कर सार्वजनिक स्थान पर अव्यवस्था भी उत्पन्न की गई।
उक्त मामले में थाना आईएसबीटी, देहरादून में संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध शिकायत/प्रार्थना पत्र देकर FIR दर्ज कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत कर दिया गया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


