उत्तराखंड: धामी सरकार का दायित्व वितरण शुरू, 14 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी
कैबिनेट विस्तार के बाद जिम्मेदारियों का बंटवारा शुरू, कई जिलों के नेताओं को मिला मौका
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार ने कैबिनेट विस्तार के बाद अब नेताओं को दायित्व बांटने की प्रक्रिया तेज कर दी है। शुक्रवार को विभिन्न आयोगों, परिषदों और समितियों में 14 नेताओं को नियुक्त किया गया। इस संबंध में गृह एवं गोपन सचिव शैलेश बगौली की ओर से आदेश जारी किए गए।
जारी आदेश के अनुसार, देहरादून से कुलदीप सुटोला को राज्य स्तरीय खेल परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं नैनीताल के ध्रुव रौतेला को मीडिया सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा चंपावत की हरिप्रिया जोशी को उत्तराखंड राज्य महिला आयोग, टिहरी के विनोद सुयाल को राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद, चंपावत के मुकेश महराना को चाय विकास सलाहकार परिषद में जिम्मेदारी दी गई है।
देहरादून की चारु कोठारी को राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि चमोली के प्रेम सिंह राणा को जनजाति आयोग में सदस्य नियुक्त किया गया है। टिहरी के खेम सिंह चौहान को पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद और सोना सजवाण को जड़ी-बूटी सलाहकार समिति में स्थान मिला है।
अल्मोड़ा के गोविंद सिंह पिलखुवा को हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद, देहरादून के बलजीत सोनी को अल्पसंख्यक आयोग और ऊधम सिंह नगर की सीमा चौहान को मत्स्य विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
इसके अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता भावना मेहरा और अशोक वर्मा को भी दायित्व सौंपे गए हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं।
सूत्रों के अनुसार, पार्टी की ओर से दो दर्जन से अधिक नेताओं की सूची सरकार को सौंपी गई है, जिनमें चरणबद्ध तरीके से दायित्व वितरण किया जा रहा है।
इससे पहले वर्ष 2023 में 21, 2024 में 38 और 2025 में 10 नेताओं को दायित्व दिए जा चुके हैं। ताजा नियुक्तियों के बाद राज्य में दायित्वधारियों की संख्या बढ़कर 83 हो गई है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


