धर्म प्रवाह: बगलामुखी महायज्ञ संपन्न , मां के दर्शन की अलौकिक अनुभूतियां , Video
- सत्य साधक गुरु जी के निर्देशन में लोकमंगल की कामना को लेकर 6 घंटे 36 मिनट दिव्य हवन- यज्ञ
श्रावस्ती। जय मां पीतांबरी साधना एवं दिव्य योग ट्रस्ट के संस्थापक सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरुजी ने यूपी के श्रावस्ती जनपद अंतर्गत राप्ती नदी के किनारे लोक कल्याण की कामना को लेकर मां बगलामुखी जी के विशेष हवन-यज्ञ का आयोजन किया। कंपकपाती सर्दी के बीच 6 घंटा 36 मिनट तक चले रात्रिकालीन महायज्ञ में भक्तजनों ने मां के साक्षात दर्शन किए तथा अनेक अलौकिक अनुभूतियां प्राप्त कीं।
जगत जननी माता की अनुकंपा के चलते 6 घंटा 36 मिनट का दिव्य हवन निर्विघ्न सफल हुआ। इस दौरान गुरु जी ने बताया कि हवन- यज्ञ से तमाम प्रकार की अनिष्टकारी शक्तियों से छुटकारा मिलता है। तथा वातावरण में दैवीय शक्तियों का प्रवाह होता है। इस दौरान गुरु जी ने सभी भक्तजनों को आशीर्वाद देते हुए सुख समृद्धि की कामना की तथा आशीर्वाद प्रदान किया।
बताते चलें कि सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरु जी के निर्देशन में लोकमंगल की कामना को लेकर समय-समय पर वर्षभर मां बगलामुखी जी के हवन -यज्ञ का आयोजन अनवरत जारी रहता है।
गुरुजी का मानना है कि हवन यज्ञ के आयोजन से जहां प्रकृति की सुंदरता बढ़ती है वही पर्यावरण संरक्षण होने के साथ ही तमाम तरह की अनिष्टकारी शक्तियों का विनाश होता है तथा दैवीय आपदाओं भूकंप ,अकाल ,सूखा समेत तमाम व्याधियों पर अंकुश लगता है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Uttarakhand: सीएम धामी के स्पष्ट निर्देश , अपराधियों पर हो कड़ी कार्रवाई , कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं
धौलास भूमि प्रकरणः अनियमित बिक्री पर देहरादून जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन, पैमाइश के साथ जांच शुरू
हल्द्वानी: आयुक्त के छापे में खुली इस नशा मुक्ति केंद्र की पोल , लाइसेंस निरस्त
देहरादून: जन-जन के द्वार पहुँची सरकार, दूरस्थ गांव काण्डोई भरम में संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनी जन समस्याएं
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री ने की राज्य में प्रस्तावित व निर्माणाधीन रेल परियोजनाओं की समीक्षा