Uttarakhand: राज्य कैबिनेट की बैठक संपन्न, पढ़िए महत्वपूर्ण फैसले
देहरादून। उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में संपन्न हुई, बैठक में जनहित में तमाम फैसले लिए गए।
शुक्रवार को सचिवालय में आयोजित राज्य कैबिनेट की बैठक में निम्नलिखित प्रस्ताव पारित किए गए।
राज्य कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले—-
नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के निधन पर 2 मिनट का मौन रखा
1 जुलाई से 3 जिलों के लिए चमोली , उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग चारधाम की यात्रा को लेकर गाइडलाइन जारी की जाएगी इसके अलावा मंत्रिमंडल बैठेगा और परिस्थितियों को देखने के बाद आगे फैसला लेगा
वरिष्ठ अधिकारी होंगे नियुक्त चारधाम यात्रा को लेकर क्या है तैयारी इसकी निगरानी करेंगे
तीर्थ पुरोहितों को भी वैक्सीनेट किया जाएगा
बाढ़ मैदान परीक्षेत्र हुआ घोषित उत्तरकाशी हरिद्वार के बाद अब टिहरी देवप्रयाग श्रीनगर ऋषिकेश गंगोत्री चमोली में होगा क्षेत्र घोषित
औद्योगिक क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्तियों का वेतन होगा निर्धारित ओवरटाइम का वेतन भी होगा निर्धारित, दोनों पारियों के बीच में कार्य करने का विराम का समय होगा निर्धारित
कोविड-19 महामारी की द्वितीय लहर के दौरान कारखानों में ओवरटाईम कार्य की छूट दी गई। छूट के अंतर्गत 12-12 घण्टे दो पाली में चार घण्टे ओवरटाईम किया जा सकता है। इसमें अधिकतम 06 दिन और अधिकतम 24 घण्टे शामिल है। इस बीच 06 घण्टे के बाद 30 मिनट का विश्राम होगा। छंटनी की अनुमति नहीं होगी।
सेलाकुई स्थित लैंडा कंपनी को जाने वाली विद्युत आपूर्ति लाइन को किया जाएगा अंडर
मार्जिन मनी को 10% से घटाकर 3% किया गया
वेट से संबंधित केस जो निर्धारण की समय सीमा 30 अप्रैल की जगह 30 सितंबर तक बढ़ाई गई यह केवल 2017-18 के मामलों के लिए होगा
टाटा मोटर्स पंतनगर को एंबुलेंस तैयार करने की मंजूरी टाटा मैजिक वाहन में तैयार किए जाएंगे एंबुलेंस कोविड-19 माह के लिए मिली मंजूरी
संविदा कर्मचारियों के जरिए भी टाटा मोटर्स करा सकता है काम लेकिन सुरक्षा और मानदेय स्थाई और अनुभवी कर्मचारियों के साथ होगा काम
इसे भी पढ़ें—
आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए 131. 75 करोड़ की धनराशि स्वीकृत
देहरादून- मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर के आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास हेतु रूपये 131.75 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जनपद पिथौरागढ़ के तहसील मुनस्यारी के ग्राम सेनर के 20 आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास हेतु रूपये 85 लाख, तहसील धारचूला के ग्राम कनार तोक जिमतड़ा के 07 परिवारों के पुनर्वास हेतु रूपये 29.75 लाख के साथ ही जनपद बागेश्वर के तहसील काण्डा के ग्राम सेरी के 04 आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास हेतु रूपये 17 लाख की धनराशि स्वीकृत की है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें