Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand: सहस्त्राताल ट्रेक पर फंसे 11 ट्रैकर्स को किया हेली से सकुशल रेस्क्यू ,9 की मौत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड

Uttarakhand: सहस्त्राताल ट्रेक पर फंसे 11 ट्रैकर्स को किया हेली से सकुशल रेस्क्यू ,9 की मौत

Mohan Chandra Joshi June 5, 2024
ख़बर शेयर करें -

एसडीआरएफ- वायुसेना ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

खराब मौसम के चलते रास्ता भटक गया था 22 सदस्यीय ट्रेकिंग दल

Uttarkashi News: उत्तरकाशी जिले में सहस्त्रताल ट्रेकिंग रूट पर फंसे ट्रेकर्स की खोज और रेस्क्यू का कार्य 5 जून को युद्धस्तर पर किया गया। इससे पहले 4 जून मंगलवार को सूचना मिली थी कि सहस्त्रताल के ट्रेकिंग रूट पर गये 22 सदस्यों वाला ट्रेकिंग दल खराब मौसम के कारण रास्ता भटक गया है ,खराब मौसम के कारण ट्रेकिंग दल के चार सदस्यों की मौत की खबर मंगलवार को ही प्राप्त हो गई थी वहीं आज सुबह 5 और ट्रेकर्स की मौत की खबर मिली है। 11 ट्रेकर्स को एयरलिफ्ट कर दिया गया है। आज एसडीआरएफ और वायुसेना ने सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन किया ये अभियान वृहस्पतिवार सुबह भी जारी रहेगा।
सहस्त्रताल की ट्रेकिंग पर गया 22 सदस्यों वाले एक ट्रेकिंग दल के 9 सदस्यों की खराब मौसम के कारण मृत्यु होने की सूचना मिली है बाकी सदस्यों के इस उच्च हिमालयी ट्रेक रूट में फंसने की सूचना थी। प्रशासन ने घटना की सूचना मिलते ही फंसे ट्रेकर्स को निकालने के लिए आज बुधवार सुबह टीम भेजी और एसडीआरएफ के साथ वायु सेना ने भी रेस्क्यू ऑपरेशन में भाग लिया 9 ट्रेकर्स की मौत की खबर है एसपी अर्पण यदुवंशी ने इसकी पुष्टि की है। सहस्त्रताल ट्रेक में फंसे 11 ट्रेकर्स को हेली के जरिए रेस्क्यू किया गया, जिनमें से 8 ट्रेकर्स को सहस्त्रधारा हेलीपैड व 3 को भटवाड़ी पहुंचाया गया वहीं, अन्य 2 ट्रेकर्स स्थानीय गाइड के साथ पैदल मार्ग से बेस कैंप कुश कल्याण से सिल्ला गांव पहुंचे वहीं 5 ट्रेकर्स के शव भटवाड़ी लाए गए हैं। बाकी ट्रेकर्स के रेस्क्यू के लिए 6 जून सुबह फिर रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा बताया गया कि 22 में से 21 लोग बेंगलुरू जबकि 1 महाराष्ट्र निवासी है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani Crime: प्रेमिका संग होटल में युवक की संदिग्ध मौत, शक्तिवर्धक दवा लेने के आसार

सेनानायक SDRF के नेतृत्व में सहस्त्रताल, उत्तरकाशी में फंसे ट्रेकर्स का SDRF, उत्तराखंड ने किया रेस्क्यू।

जनपद टिहरी व उत्तरकाशी के मध्य स्थित सहस्त्रताल ट्रेक पर गये 22 सदस्यीय ट्रैकिंग दल जो 29 मई को हिमालयन व्यू ट्रैकिंग ऐजेंसी, मनेरी से सहस्त्रताल ट्रैकिंग अभियान पर रवाना हुये थे, खराब मौसम के कारण रास्ता भटक जाने पर इसके चार सदस्यों के मृत्यू होने और अन्य सदस्यों के उच्च हिमालयी ट्रेक रुट में फंसने की सूचना जनपद उत्तरकाशी से एसडीआरएफ को दिनांकः 04.06.2024 को देर सांय में प्राप्त हुई। देर सांय सूचना प्राप्त होने पर सभी हाई एल्टीट्यूड/रेस्क्यू टीमों को एलर्ट करते हुये तैयारी दशा में रहने के लिये निर्देशित किया गया।
◆ उक्त घटना की जानकारी पर आज दिनाँकः 05 जून 2024 को प्रातः सेनानायक, SDRF श्री मणिकांत मिश्रा के निर्देशानुसार SDRF की 06 सदस्यीय हाई एल्टीट्यूड रेस्क्यू टीम उजैली उत्तरकाशी से प्रातः 0700 बजे घटनास्थल के लिये रवाना हुई। सहस्त्रधारा हेलीपैड पर मौजूद सेनानायक SDRF श्री मणिकांत मिश्रा द्वारा विस्तृत ब्रींफिग के उपरान्त 03 सदस्यीय एक हाई एल्टीट्यूड रेस्क्यू टीम को हैली के माध्यम से मय रेस्क्यू उपकरण के रेस्क्यू हेतु सहस्त्रताल ट्रेक रवाना किया गया। इसी क्रम में रेस्क्यू कार्य हेेतु एक अतिरिक्त बैकअप टीम को भी आवश्यक उपकरणों के साथ रवाना किया गया।
◆ एसडीआरएफ टीमों द्वारा अन्य बचाव ईकाइयों के साथ मिलकर संयुक्त रेस्क्यू आपरेशन चलाते हुये सहस्त्रताल ट्रेक में फॅसे 11 ट्रेकर्स को हैली के माध्यम से सकुशल रेस्क्यू किया गया जिनमें से 08 ट्रेकर्स को सहस्त्रधारा हैलीपैड एवं 03 को भटवाडी में सुरक्षित पहुँचाया गया जबकि 02 ट्रेकर्स स्थानीय गाइड के साथ पैदल मार्ग से बेस कैम्प कुश कल्याण से सिल्ला गांव की ओर आ रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: दिव्यांगों के IAS-PCS बनने का सपना होगा साकार, गांवों तक पहुंची मुफ्त कोचिंग

एसडीआरएफ द्वारा सकुशल रेस्क्यू किये गये 11 ट्रेकर्स का विवरण निम्नवत है-

  1. श्री जय प्रकाश वी0एस0 उम्र- 61 वर्ष, निवासी गिरी नगर बैंगलोर (वर्तमान में देहरादून में)
  2. श्री भरत वी0, उम्र-53 वर्ष, निवासी हम्पी नगर बैंगलोर (वर्तमान में देहरादून में)
  3. श्री अनिल भटा, उम्र-52, निवासी जोप नगर बैंगलोर (वर्तमान में देहरादून में)
  4. श्री मधुकिरन रेडी, उम्र-52, निवासी बैंगलोर (वर्तमान में देहरादून में)
  5. श्रीमती शीना लक्ष्मी, उम्र-48, निवासी के.आर0पुरम बैंगलोर (वर्तमान में देहरादून में)
  6. श्रीमती शौम्या के0, उम्र-31 वर्ष, निवासी बैंगलोर (वर्तमान में देहरादून में)
  7. श्रीमती शिवा ज्योति, उम्र-45, निवासी एच0एस0आर0 बैंगलोर (वर्तमान में देहरादून में)
  8. श्रीमती स्मूर्ति प्रकाश डोलास, उम्र-45, निवासी पूणे, महाराष्ट्र (वर्तमान में देहरादून में)
  9. श्री विनायक एम0के0, उम्र-47, निवासी प्रीस्टीज सिटी, बैंगलोर (वर्तमान में भटवाड़ी में सुरक्षित)
  10. श्री श्रीरामल्लु सुधाकर, उम्र-64, निवासी एस0आर0के0 नगर बैंगलोर (वर्तमान में भटवाड़ी में सुरक्षित)
  11. श्री विवेक श्रीधर, उम्र- 37 वर्ष, निवासी- बैंगलोर, (वर्तमान में भटवाड़ी में सुरक्षित)
    इसी क्रम में 02 ट्रैकर्स वर्तमान में बेस कैम्प कुश कल्याण गांव में है जो पैदल सिल्ला गांव की ओर आ रहे है जिनका विवरण निम्नवत् हैः-
  12. नवीन ए, 40 वर्ष, निवासी- बैंगलोर
  13. ऋतिका, 37 वर्ष, निवासी- बैंगलोर
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: ISO प्रमाणपत्र पाने वाला देश का पहला आपदा बल बना उत्तराखंड SDRF

उक्त के अतिरिक्त 05 मृतक ट्रेकर्स जिनके शव बरामद कर नटीण तहसील- भटवाड़ी, उत्तरकाशी लाये गये है-

  1. श्रीमती आशा सुधाकर उम्र-71 वर्ष, निवासी बैंगलोर
  2. श्रीमती सिन्धु, उम्र-45 वर्ष, निवासी बैंगलोर
  3. श्रीमती सुजाता उम्र-51 वर्ष, निवासी बैंगलोर
  4. श्री विनायक, उम्र-54 वर्ष, निवासी बैंगलोर, साउथ कर्नाटका
  5. श्रीमती चित्रा परिणीथ, उम्र-48 वर्ष, निवासी बैंगलोर

शेष ट्रेकर्स के रेस्क्यू हेतु प्रातः मौसम खुलने के बाद पुनः रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: 9 की मौत Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttarakhand: सहस्त्राताल ट्रेक पर फंसे 11 ट्रैकर्स को किया हेली से सकुशल रेस्क्यू Uttarkashi News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड SDRF को ISO 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंधन प्रमाणपत्र मिलने पर सम्मानित उपलब्धि। Uttarakhand News: ISO प्रमाणपत्र पाने वाला देश का पहला आपदा बल बना उत्तराखंड SDRF
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: ISO प्रमाणपत्र पाने वाला देश का पहला आपदा बल बना उत्तराखंड SDRF

Mohan Chandra Joshi October 22, 2026
देहरादून में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए स्थापित हाईटेक निःशुल्क सिविल सेवा कोचिंग सेंटर में ऑनलाइन कक्षाओं की सुविधा। Dehradun News: दिव्यांगों के IAS-PCS बनने का सपना होगा साकार, गांवों तक पहुंची मुफ्त कोचिंग
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Dehradun News: दिव्यांगों के IAS-PCS बनने का सपना होगा साकार, गांवों तक पहुंची मुफ्त कोचिंग

Mohan Chandra Joshi October 22, 2026
देहरादून के धूलकोट माफी गांव में नालसा मेगा ड्राइव अभियान के तहत आयोजित स्वास्थ्य एवं नेत्र चिकित्सा शिविर। Dehradun News: मेगा ड्राइव से गांव तक पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं, 229 लोगों की जांच
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

Dehradun News: मेगा ड्राइव से गांव तक पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं, 229 लोगों की जांच

Mohan Chandra Joshi October 22, 2026
अल्मोड़ा में जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में कोसी और रामगंगा नदियों के संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण को लेकर बैठक। Almora News: कोसी-रामगंगा को प्रदूषण से बचाने के लिए डीएम सख्त, दिए निर्देश
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

Almora News: कोसी-रामगंगा को प्रदूषण से बचाने के लिए डीएम सख्त, दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 22, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए। Uttarakhand News: 4795 विद्यार्थियों को डिग्रियां, सीएम धामी ने बढ़ाया युवाओं का हौसला
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Uttarakhand News: 4795 विद्यार्थियों को डिग्रियां, सीएम धामी ने बढ़ाया युवाओं का हौसला

Mohan Chandra Joshi October 22, 2026
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में 108 एंबुलेंस सेवा में सुधार और पुरानी एंबुलेंस बदलने को लेकर बैठक। Uttarakhand News: 50 पुरानी 108 एंबुलेंस तत्काल बदली जाएंगी, मुख्य सचिव के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

Uttarakhand News: 50 पुरानी 108 एंबुलेंस तत्काल बदली जाएंगी, मुख्य सचिव के निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 22, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड SDRF को ISO 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंधन प्रमाणपत्र मिलने पर सम्मानित उपलब्धि। Uttarakhand News: ISO प्रमाणपत्र पाने वाला देश का पहला आपदा बल बना उत्तराखंड SDRF
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: ISO प्रमाणपत्र पाने वाला देश का पहला आपदा बल बना उत्तराखंड SDRF

  • देहरादून में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए स्थापित हाईटेक निःशुल्क सिविल सेवा कोचिंग सेंटर में ऑनलाइन कक्षाओं की सुविधा। Dehradun News: दिव्यांगों के IAS-PCS बनने का सपना होगा साकार, गांवों तक पहुंची मुफ्त कोचिंग
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • शिक्षा

    Dehradun News: दिव्यांगों के IAS-PCS बनने का सपना होगा साकार, गांवों तक पहुंची मुफ्त कोचिंग

  • देहरादून के धूलकोट माफी गांव में नालसा मेगा ड्राइव अभियान के तहत आयोजित स्वास्थ्य एवं नेत्र चिकित्सा शिविर। Dehradun News: मेगा ड्राइव से गांव तक पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं, 229 लोगों की जांच
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • स्वास्थ्य

    Dehradun News: मेगा ड्राइव से गांव तक पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं, 229 लोगों की जांच

  • अल्मोड़ा में जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में कोसी और रामगंगा नदियों के संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण को लेकर बैठक। Almora News: कोसी-रामगंगा को प्रदूषण से बचाने के लिए डीएम सख्त, दिए निर्देश
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड

    Almora News: कोसी-रामगंगा को प्रदूषण से बचाने के लिए डीएम सख्त, दिए निर्देश

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए। Uttarakhand News: 4795 विद्यार्थियों को डिग्रियां, सीएम धामी ने बढ़ाया युवाओं का हौसला
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • शिक्षा

    Uttarakhand News: 4795 विद्यार्थियों को डिग्रियां, सीएम धामी ने बढ़ाया युवाओं का हौसला

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (479)
  • अल्मोड़ा (645)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,860)
  • उधमसिंह नगर (1,354)
  • क्राइम (3,556)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,019)
  • चमोली (458)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (756)
  • देहरादून (11,430)
  • नैनीताल (6,611)
  • पर्यटन (225)
  • पिथौरागढ़ (487)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (988)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,234)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,173)
  • रुद्रप्रयाग (725)
  • रोजगार (534)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (665)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,385)
  • हरिद्वार (957)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: ISO प्रमाणपत्र पाने वाला देश का पहला आपदा बल बना उत्तराखंड SDRF Uttarakhand News: ISO प्रमाणपत्र पाने वाला देश का पहला आपदा बल बना उत्तराखंड SDRF Dehradun News: दिव्यांगों के IAS-PCS बनने का सपना होगा साकार, गांवों तक पहुंची मुफ्त कोचिंग Dehradun News: दिव्यांगों के IAS-PCS बनने का सपना होगा साकार, गांवों तक पहुंची मुफ्त कोचिंग Dehradun News: मेगा ड्राइव से गांव तक पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं, 229 लोगों की जांच Dehradun News: मेगा ड्राइव से गांव तक पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं, 229 लोगों की जांच Almora News: कोसी-रामगंगा को प्रदूषण से बचाने के लिए डीएम सख्त, दिए निर्देश Almora News: कोसी-रामगंगा को प्रदूषण से बचाने के लिए डीएम सख्त, दिए निर्देश Uttarakhand News: 4795 विद्यार्थियों को डिग्रियां, सीएम धामी ने बढ़ाया युवाओं का हौसला Uttarakhand News: 4795 विद्यार्थियों को डिग्रियां, सीएम धामी ने बढ़ाया युवाओं का हौसला