Uttarakhand: यहां रोपवे में आई खराबी , विधायक समेत 60 लोग 40 मिनट तक हवा में लटके रहे-Video

यहां रोपवे में आई खराबी , विधायक समेत 60 लोग 40 मिनट तक हवा में लटके रहे
टिहरी गढ़वाल। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले से बड़ी खबर सामने आई है यहां टिहरी में सुरकंडा देवी मंदिर की रोप-वे ट्रॉली अचानक रुक कई। रोपवे के रुकने की वजह से लोग लगभग 40 मिनट तक हवा में ही लटके रहे। इस दौरान टिहरी के विधायक किशोर उपाध्याय भी रोपवे ट्रॉली में फंस गए। बताया जा रहा है कि करीब 60 लोग उस दौरान रोपवे में सवार थे। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी आने से रास्ते में रोपवे रुक गई थी। फिलहाल इस परेशानी को जल्द ठीक कर लिया गया और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
रविवार दोपहर टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय कार्यकर्ताओं के साथ सिद्धपीठ मां सुरकंडा के दर्शन के लिए ट्रॉली से मंदिर पहुंचे। पूजा-अर्चना करने के बाद वह लौट रहे थे। सायं करीब पौने 5 बजे रोपवे की सभी ट्रॉलियां जैसे ही टावर नंबर 4 के पास पहुंचीं तो अचानक से बंद हो गई, जिससे विधायक समेत यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
विधायक उपाध्याय ने कहा कि रोपवे की सुरक्षा बेहद अहम है। लोगों को सुविधा मिल रही है और इस वजह से सुरकंडा देवी मंदिर में भक्तों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। इस तरह की घटना से लोगों में डर बैठ जाता है। रोपवे संचालन कंपनी को इस कमी को तुरंत ठीक करना चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन को भी निर्देश दिए हैं कि रोपवे की नियमित निगरानी की जाए।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें