केदारनाथ धाम में SDRF का त्वरित एक्शन, दो बीमार यात्रियों का सफल रेस्क्यू
एक मरीज को हेलीपैड तक पहुंचाकर एयरलिफ्ट, दूसरी महिला को बेस कैंप अस्पताल में कराया भर्ती
रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम क्षेत्र में SDRF टीम ने तत्परता दिखाते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर बीमार यात्रियों का सफल रेस्क्यू कर उन्हें समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई। जानकारी के अनुसार 23 अप्रैल 2026 को सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा SDRF को सूचना दी गई कि विवेकानंद अस्पताल में भर्ती एक मरीज की हालत गंभीर है और उसे तत्काल हेलीपैड तक शिफ्ट करना आवश्यक है। सूचना मिलते ही SDRF टीम उप निरीक्षक राजबर राणा के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और 55 वर्षीय धनजी भाई (निवासी गुजरात), जिन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, को सुरक्षित हेलीपैड तक पहुंचाया, जहां से उन्हें हायर सेंटर के लिए एयरलिफ्ट किया गया।

वहीं दूसरी घटना में पुलिस चौकी केदारनाथ से सूचना मिली कि आगरा भवन में ठहरी एक महिला यात्री का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया है। इस पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी जितेंद्र नेगी के नेतृत्व में तत्काल मौके पर पहुंची और 37 वर्षीय आकांक्षा (निवासी जयपुर) को रेस्क्यू कर उपचार के लिए बेस कैंप अस्पताल पहुंचाया। SDRF की इस त्वरित कार्रवाई से दोनों मरीजों को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


