उत्तराखंड: मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, दो पुरुष और एक महिला गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई
पुलिस ने मौके से एक युवती को कराया मुक्त
चार मोबाइल, ₹3000 नकदी और वैगनआर कार भी पुलिस ने की बरामद

Haridwar Crime News- रानीपुर कोतवाली पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया, जबकि उनके कब्जे से एक युवती को मुक्त कराया गया, जिससे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की हृदय विहार कॉलोनी, सलेमपुर स्थित एक किराए के मकान में कुछ लोग अनैतिक देह व्यापार संचालित कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए हरिद्वार के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीम का गठन किया गया।
टीम ने शनिवार को बताए गए स्थान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मकान के अंदर आरोपी आपत्तिजनक हालत में पाए गए। पुलिस ने मौके से दो पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से एक युवती को भी मुक्त कराया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री, चार मोबाइल फोन, तीन चार्जर, देह व्यापार से प्राप्त ₹3000 की नकदी और घटना में प्रयुक्त एक वैगनआर कार भी बरामद की। पुलिस के मुताबिक आरोपी किराए के मकान में कई दिनों से देह व्यापार का अवैध धंधा चला रहे थे, जिससे आसपास के लोगों को भी परेशानी हो रही थी।
गिरफ्तार आरोपी
इरफान पुत्र महमूद, निवासी ग्राम व थाना कलियर, जनपद हरिद्वार, उम्र 40 वर्ष
सोफियान पुत्र साजिद, निवासी ग्राम महमूदपुर थाना पीरान कलियर, जनपद हरिद्वार, उम्र 24 वर्ष
एक महिला, निवासी थाना कलियर, जनपद हरिद्वार, उम्र 29 वर्ष
पुलिस ने बरामद किया सामान
दो लिफाफों में आपत्तिजनक सामग्री
चार मोबाइल फोन व तीन चार्जर
देह व्यापार से प्राप्त ₹3000 की नकदी
घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार
क्या बोले पुलिस अधिकारी
रानीपुर कोतवाली प्रभारी आशुतोष राणा ने बताया कि मकान में देह व्यापार की शिकायत मिलने के बाद छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और एक युवती को मुक्त कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


