Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • आदर्श चंपावत की परिकल्पना को जिले के प्रगतिशील युवा कास्तकार भी कर रहे हैं साकार- सीएम
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • देहरादून

आदर्श चंपावत की परिकल्पना को जिले के प्रगतिशील युवा कास्तकार भी कर रहे हैं साकार- सीएम

Mohan Chandra Joshi July 29, 2024
ख़बर शेयर करें -

प्रगतिशील उन्नत किसानों द्वारा सेब उत्पादन के क्षेत्र में लाया जा रहा है क्रांतिकारी परिवर्तन।

प्रदेश में सेब का सालाना टर्नओवर 200 करोड़ से बढ़ाकर 2000 करोड़ रुपए का रखा जाए लक्ष्य-मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने कहा कि चंपावत में कोका-कोला इंडिया और इंडो डच हॉर्टिकल्चर टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (आईडीएचटी) प्रोजेक्ट उन्नति एप्पल को सफल बनाने में महत्वपूर्ण साझेदारी निभा रहे हैं। गोरलचोड़ निकट ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड सदन नई दिल्ली से वर्चुवल रूप से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की “उन्नति एप्पल परियोजना“ इस बात का शानदार उदाहरण है कि किस प्रकार सामूहिक प्रयासों से कृषि परिवर्तन को बढ़ावा मिल सकता है। इस पहल की सफलता हमारे किसानों की दृढ़ता और कड़ी मेहनत का परिणाम है। इस परियोजना से प्रदेश में सेब के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन आया है। इस परियोजना से चंपावत में सेब की खेती करने वाले किसानों में आए सकारात्मक बदलावों के प्रति प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये कास्तकार चंपावत को आदर्श जनपद की परिकल्पना को साकार करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने चम्पावत में हाई डेन्सिटी प्लांटेशन तकनीक से लगाए गये 100 सेब के बगानों से 20 माह में ही फलों का उत्पाद होना सेब की खेती के लिये शुभ संकेत बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना ने किसानों को उन्नत रोपण सामग्री, अच्छे कृषि अभ्यासों (जीएपी) में प्रशिक्षण और आधुनिक बुनियादी ढांचे तक पहुंच प्रदान की है, जिसके परिणामस्वरूप सेब उत्पादन और किसानों की आय में पर्याप्त वृद्धि हुई है। जिससे किसानों की आर्थिकी मजबूत होने के साथ ही प्रगतिशील किसानों द्वारा अन्य को भी रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि और बागवानी राज्य की आजीविका, समृद्धि और विकास का प्रतीक है। सेब के उत्पादन को बढ़ाने के लिए कोका-कोला इंडिया और इंडो-डच हॉर्टिकल्चर टेक्नोलॉजीज की परियोजना उन्नति एप्पल जैसी आधुनिक कृषि-तकनीक पहल अत्यधिक उत्पादक और लाभदायक साबित हुई है। इससे हमारे किसानों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान को भी बढ़ावा मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: 1 अक्टूबर से खनन सत्र, अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस; 24 घंटे एक्टिव रहेगी टास्क फोर्स

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की जलवायु कीवी, अखरोट, नाशपाती,प्लम, खुमानी और पैशन फ्रूट की खेती के लिए अनुकूल है। इन फलों के उत्पादन के लिए चम्पावत क्षेत्र उपुयक्त माना जाता है। यहां के सेब अपनी गुणवत्ता, स्वाद व पोषण तत्वों के लिए देशभर में प्रसिद्ध हैं। राज्य सरकार प्रदेश में फलों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य में एप्पल मिशन के साथ अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एप्पल मिशन के अंतर्गत सेब बागान लगाने वाले किसानों को 80 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। सरकार ने प्रदेश में नई सेब नीति बनाई है इसमें आठ वर्ष में पांच हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सेब की अति सघन बागवानी का लक्ष्य रखा गया है। हमारा लक्ष्य है कि प्रदेश में सेब का सालाना टर्नओवर 200 करोड़ से बढ़ाकर 2000 करोड़ रुपए तक किया जाए। प्रदेश में उद्योगों के साथ ही बागवानी के विकास के लिए भी अनुकूल नीति बनाकर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के किसानों को सेब की खेती के प्रति अधिक से अधिक प्रेरित किया जाए ताकि सेब उत्पादन में उत्तराखण्ड को अग्रणी राज्य बनाया जा सके। राज्य में नई तकनीकी से सेब के उन्नत किस्म के पेड़ लगाने से हम जम्मू-कश्मीर व हिमाचल प्रदेश से भी अच्छी क्वालिटी का सेब उत्पादन कर सकते हैं। जम्मू-कश्मीर व हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखण्ड की भी सेब उत्पादन में विशेष पहचान हो, इसके लिए गुणवत्ता व पैकिंग पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: रोजगार मेले में 200 से अधिक युवाओं का चयन, 19 को दुबई में नौकरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को आवश्यक संसाधन और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है। किसानों को तीन लाख रुपए और महिला स्वयं सहायता समूहों को बिना ब्याज के पांच लाख रुपए तक का ऋण दिया जा रहा है। परम्परागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत जैविक खेती को प्रमोट करने के लिए किसानों को लाभांवित किया जा रहा है। फार्म मशीनरी बैंक योजना के तहत किसानों को 80 फीसदी तक सब्सिडी पर कृषि उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। सतत् कृषि योजना के तहत कृषि में खाद्यान्न, मछली पालन, पशुपालन एवं डेयरी में बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक सेक्टर में अनुदान दिया जा रहा है। पशुधन बीमना योजना के तहत पशु बीमा से किसानों को पशुओं की आकस्मिक मृत्यु होने पर होने वाली हानि से बचाया जा रहा है। राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत राज्य में कलस्टर आधारित छोटे पॉलीहाउस लगाकर फूल, सब्जी आदि बागवानी फसलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। हमारा लक्ष्य है कि आने वाले चार-पांच सालों में विभिन्न फलों की पैदावार को 20 गुना तक बढ़ाया जाए, इससे न केवल किसानों को रोजगार मिलेगा बल्कि प्रदेश में एक पूरी फ्रूट इंडस्ट्री भी विकसित होगी। उन्होंने कहा कि प्रोसेसिंग की इकाइयां भी भविष्य में लगाई जाएगी, ताकि यहां का उत्पादन बेहतर तरीके से बाजार में जा सके। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर किसानों और काश्तकारों से संवाद भी किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय ने कहा कि सभी के अथक प्रयासों और मेहनत से जनपद में सेब उत्पादन के अच्छे परिणाम आ रहे, जिससे किसानों की आर्थिकी में भी बढ़ोत्तरी हुई है।
इंडो डच हॉर्टिकल्चर टेक्नोलॉजीज के निदेशक सुधीर चड्ढा ने कहा, “प्रोजेक्ट उन्नति एप्पल“ इस बात का उदाहरण है कि कैसे निजी और सार्वजनिक संस्थाओं के बीच साझेदारी समाज में स्थायी और सकारात्मक बदलाव ला सकती है। उन्होंने बताया की 2018 में लॉन्च किया गया प्रोजेक्ट उन्नति एप्पल आनंदना, कोका-कोला इंडिया फाउंडेशन ने किसानों को उन्नत कृषि तकनीक प्रदान करके और उन्हें शिक्षित करके उनकी आजीविका को बढ़ाने के लिए अपने क्रियान्वयन भागीदार के रूप में इंडो डच हॉर्टिकल्चर टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के साथ भागीदारी की। के माध्यम से सेब की खेती और किसानों की आय बढाने में भी मदद मिली है।
निदेशक कोकाकोला राजीव गुप्ता ने कहा कि इस मिशन के अंतर्गत चंपावत में सेब के उत्पादन के बेहतर परिणाम आ रहे है। नई तकनीक एवं सभी के सहयोग से सेब का उत्पादन हम दो से तीन गुना और बढ़ा सकते है। जिससे किसानों के आय में भी वृद्धि होगी और किसान देश के विकास में अपनी भागीदारी कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: आशारोड़ी से मोहब्बेवाला तक 58 साइन बोर्ड, 3,000 मीटर से अधिक सड़क सुरक्षा इंतजाम

कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता भाजपा सुरेश जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष निर्मल महरा, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, जिलाधिकारी नवनीत पांडे, ब्लॉक प्रमुख चंपावत रेखा देवी,विनीता फर्त्याल,सुमनलता, समेत प्रगतिशील किसान तथा अन्य मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Champawat khabar Champawat News Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News आदर्श चंपावत की परिकल्पना को जिले के प्रगतिशील युवा कास्तकार भी कर रहे हैं साकार- सीएम उत्तराखंड से खबर मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सचिवालय में 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा बैठक करते हुए Dehradun News: मुख्य सचिव ने की 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा, जमीनी लाभ के आकलन के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: मुख्य सचिव ने की 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा, जमीनी लाभ के आकलन के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 30, 2026
उत्तरकाशी के दुर्गम ट्रैक रूटों से 67 ट्रेकर्स का SDRF द्वारा सफल रेस्क्यू Uttarkashi Rescue: 67 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, कालिंदी खाल समेत 4 ट्रैक से सभी सुरक्षित निकाले गए
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड

Uttarkashi Rescue: 67 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, कालिंदी खाल समेत 4 ट्रैक से सभी सुरक्षित निकाले गए

Mohan Chandra Joshi September 29, 2026
देहरादून के रोजगार मेले में युवाओं की भागीदारी और रोजगार के लिए चयन प्रक्रिया Dehradun News: रोजगार मेले में 200 से अधिक युवाओं का चयन, 19 को दुबई में नौकरी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

Dehradun News: रोजगार मेले में 200 से अधिक युवाओं का चयन, 19 को दुबई में नौकरी

Mohan Chandra Joshi September 29, 2026
देहरादून में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला खनन समिति की बैठक Dehradun News: 1 अक्टूबर से खनन सत्र, अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस; 24 घंटे एक्टिव रहेगी टास्क फोर्स
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: 1 अक्टूबर से खनन सत्र, अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस; 24 घंटे एक्टिव रहेगी टास्क फोर्स

Mohan Chandra Joshi September 29, 2026
आशारोड़ी क्षेत्र में रंबल स्ट्रिप्स, मीडियन मार्कर और सोलर स्टड्स लगाए गए, नगर निगम की 92 सड़कों के लिए 46 अधिकारियों को जिम्मेदारी Dehradun News: आशारोड़ी से मोहब्बेवाला तक 58 साइन बोर्ड, 3,000 मीटर से अधिक सड़क सुरक्षा इंतजाम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: आशारोड़ी से मोहब्बेवाला तक 58 साइन बोर्ड, 3,000 मीटर से अधिक सड़क सुरक्षा इंतजाम

Mohan Chandra Joshi September 29, 2026
मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह सरस फूड फेस्टिवल की तैयारियों की समीक्षा करते हुए Dehradun News: रेंजर ग्राउंड में 5 अक्टूबर से सजेगा सरस फूड फेस्टिवल, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: रेंजर ग्राउंड में 5 अक्टूबर से सजेगा सरस फूड फेस्टिवल, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ

Mohan Chandra Joshi September 29, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सचिवालय में 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा बैठक करते हुए Dehradun News: मुख्य सचिव ने की 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा, जमीनी लाभ के आकलन के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: मुख्य सचिव ने की 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा, जमीनी लाभ के आकलन के निर्देश

  • उत्तरकाशी के दुर्गम ट्रैक रूटों से 67 ट्रेकर्स का SDRF द्वारा सफल रेस्क्यू Uttarkashi Rescue: 67 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, कालिंदी खाल समेत 4 ट्रैक से सभी सुरक्षित निकाले गए
    • उत्तरकाशी
    • उत्तराखंड

    Uttarkashi Rescue: 67 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, कालिंदी खाल समेत 4 ट्रैक से सभी सुरक्षित निकाले गए

  • देहरादून के रोजगार मेले में युवाओं की भागीदारी और रोजगार के लिए चयन प्रक्रिया Dehradun News: रोजगार मेले में 200 से अधिक युवाओं का चयन, 19 को दुबई में नौकरी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • रोजगार

    Dehradun News: रोजगार मेले में 200 से अधिक युवाओं का चयन, 19 को दुबई में नौकरी

  • देहरादून में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला खनन समिति की बैठक Dehradun News: 1 अक्टूबर से खनन सत्र, अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस; 24 घंटे एक्टिव रहेगी टास्क फोर्स
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: 1 अक्टूबर से खनन सत्र, अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस; 24 घंटे एक्टिव रहेगी टास्क फोर्स

  • आशारोड़ी क्षेत्र में रंबल स्ट्रिप्स, मीडियन मार्कर और सोलर स्टड्स लगाए गए, नगर निगम की 92 सड़कों के लिए 46 अधिकारियों को जिम्मेदारी Dehradun News: आशारोड़ी से मोहब्बेवाला तक 58 साइन बोर्ड, 3,000 मीटर से अधिक सड़क सुरक्षा इंतजाम
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: आशारोड़ी से मोहब्बेवाला तक 58 साइन बोर्ड, 3,000 मीटर से अधिक सड़क सुरक्षा इंतजाम

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (290)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,624)
  • उधमसिंह नगर (1,340)
  • क्राइम (3,524)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,006)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (737)
  • देहरादून (11,313)
  • नैनीताल (6,563)
  • पर्यटन (221)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (984)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,213)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (529)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,381)
  • हरिद्वार (944)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: मुख्य सचिव ने की 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा, जमीनी लाभ के आकलन के निर्देश Dehradun News: मुख्य सचिव ने की 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा, जमीनी लाभ के आकलन के निर्देश Uttarkashi Rescue: 67 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, कालिंदी खाल समेत 4 ट्रैक से सभी सुरक्षित निकाले गए Uttarkashi Rescue: 67 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, कालिंदी खाल समेत 4 ट्रैक से सभी सुरक्षित निकाले गए Dehradun News: रोजगार मेले में 200 से अधिक युवाओं का चयन, 19 को दुबई में नौकरी Dehradun News: रोजगार मेले में 200 से अधिक युवाओं का चयन, 19 को दुबई में नौकरी Dehradun News: 1 अक्टूबर से खनन सत्र, अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस; 24 घंटे एक्टिव रहेगी टास्क फोर्स Dehradun News: 1 अक्टूबर से खनन सत्र, अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस; 24 घंटे एक्टिव रहेगी टास्क फोर्स Dehradun News: आशारोड़ी से मोहब्बेवाला तक 58 साइन बोर्ड, 3,000 मीटर से अधिक सड़क सुरक्षा इंतजाम Dehradun News: आशारोड़ी से मोहब्बेवाला तक 58 साइन बोर्ड, 3,000 मीटर से अधिक सड़क सुरक्षा इंतजाम