Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand: सिडकुल कर्मी युवक की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा , आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Uttarakhand: सिडकुल कर्मी युवक की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा , आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi November 2, 2024
ख़बर शेयर करें -

Udham Singh Nagar News: ऊधमसिंह जिले के किच्छा में हुए सिडकुल कर्मी नीरज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। नीरज की हत्या ऑटो चालक चंदन चौधरी ने लूट के इरादे से की थी। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटा गया पर्स और एटीएम बरामद किया है। हल्द्वानी निवासी नीरज पंत पंतनगर सिडकुल स्थित बजाज मोटर्स में कार्यरत था। 28 अक्टूबर को नीरज हल्द्वानी से कंपनी जाने के लिए रवाना हुआ था लेकिन वो कंपनी नहीं पहुंचा। गुरुवार को उसकी लाश किच्छा कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर के पास मिली थी। मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे। नीरज की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने के पुलिस ने सीसीटीवी का सहारा लिया और हत्यारोपी चंदन चौधरी पुत्र मोतीलाल चौधरी निवासी खेड़ा वार्ड 19 रुद्रपुर को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी चंदन ऑटो चालक है इसके द्वारा ही नीरज के सर पर डंडा मारकर हत्या और लूट की घटना को अंजाम दिया था।

घटनाक्रम का विस्तृत विवरण
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि दिनाँक 31 अक्टूबर को ग्राम प्रधान नारायपुर कोठा ने पुलिस को सूचना दी कि गंगापुर रोड पर खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। उक्त सूचना पर थाना किच्छा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया। खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। उसके सिर पर चोट के निशान थे तथा घटनास्थल के पास एक शीशम की लकड़ी पड़ी थी, जिस पर खून लगा हुआ था। व्यक्ति का शव लगभग 2-3 दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। प्रथम दृष्टया व्यक्ति को सिर पर चोट मार कर उसकी हत्या करना प्रतीत हो रहा था।

मृतक व्यक्ति ने एक सफेद रंग की टी शर्ट पहनी हुयी थी जिस पर बजाज कंपनी का लोगो बना था। जिस पर बजाज कम्पनी सिडकुल, रुद्रपुर के एचआर से सम्पर्क किया तो उनके द्वारा बताया गया यह हमारी कंपनी का कर्मचारी लग रहा है तथा हमारी कंपनी में एक कर्मचारी दिनाँक 28 अक्टूबर से कम्पनी में ड्यूटी में नहीं आया है। इस पर आस-पास के थानों में मालूमात की गयी तो ज्ञात हुआ कि थाना रुद्रपुर में नीरज पंत पुत्र बसन्त वल्लभ पन्त निवासी मानपुर पश्चिम, देवलचौड़ रामपुर रोड, हल्द्वानी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गयी है। इस पर गुमशुदा के परिजनों से संपर्क किया गया तो उन्होंने मौके पर आकर शव की शिनाख्त नीरज पंत के रूप में की।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: मसूरी रोड के संवेदनशील प्वाइंट्स पर डीएम का एक्शन, स्थायी समाधान के लिए बनेगी डीपीआर

एसएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक की हत्या किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा करना प्रतीत हो रहा था व हत्या किये जाने का कारण भी स्पष्ट नही था। मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर कोतवाली किच्छा में धारा 103(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर उनके द्वारा घटना के अनावरण हेतु एसपी मनोज कत्याल तथा सीओ निहारिका तोमर के पर्यवेक्षण में थाना किच्छा पुलिस व एसओजी रुद्रपुर की टीमों का गठन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा जाँच के दौरान मृतक के दोस्तों व उसकी कंपनी के दोस्तों से संपर्क किया तो उनके द्वारा बताया गया कि दिनाँक 28 अक्टूबर की रात को मृतक व उसके दोस्तो ने साथ में बैठ कर काफी शराब पी थी व उसके बाद वह उसे रुद्रपुर बस स्टेशन के पास छोड़ कर चले गये थे। इस पर पुलिस टीम द्वारा बस स्टेशन रुद्रपुर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया तो नीरज पंत बस स्टेशन रुद्रपुर से एक ई-रिक्शा में बैठ कर श्याम तिराहे के पास पहुँचा, उक्त स्थान से एक महिला भी उस ई-रिक्शा में बैठती हुयी दिखाई दी और उनका एक ऑटो रिक्शा वाला भी पीछा करता सीसीटीवी में दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar: डीएम मयूर दीक्षित ने स्कूलों का किया औचक निरीक्षण, शिक्षा व्यवस्था और मध्याह्न भोजन की परखी गुणवत्ता

उसके बाद पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी में दिखाई दे रहे ई-रिक्शा चालक व महिला व उनका पीछा कर रहे ऑटो चालक के संबंध में मालूमात किया गया तो ज्ञात हुआ कि महिला श्याम तिराहे के पास फल का ठेला लगाती है तथा ई-रिक्शा चालक पैर से विकलांग है व रात्रि में ई-रिक्शा चलाता है व ऑटो रिक्शा चालक पहाड़गंज, रुद्रपुर में रहता है और वह भी रात्रि में ऑटो रिक्शा चलाता है। पूछताछ करने पर महिला व ई-रिक्शा चालक ने बताया कि नीरज पंत काफी शराब के नशे में था। पीछा करने वाले ऑटो रिक्शा चालक से पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि उसने उसे अंतिम बार खेड़ा के रहने वाले चंदन के ऑटो में बैठ कर किच्छा की ओर जाते हुये देखा है।

पुलिस टीम द्वारा चंदन चौधरी पुत्र मोतीलाल चौधरी निवासी खेड़ा, रुद्रपुर के बारे में मालूमात कि गयी तो वह पहले देह व्यापार के मामले में जेल जा चुका है और काफी शातिर किस्म का व्यक्ति है। पुलिस टीम द्वारा चंदन उपरोक्त को काफी तलाश के उपरांत मुखबिर की सूचना पर मोदी मैदान के पास रुद्रपुर से पकड़ कर उससे गहनता से पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि नीरज पंत उस दिन काफी शराब के नशे में था। उसने सोचा कि इसके पास अच्छे रुपये होंगे और वह उससे रूपये लूट लूंगा। तब उसने नीरज को अपने ऑटो में बॅठाया और रुद्रपुर बस स्टेशन से किच्छा की ओर ले आया और गंगापुर, रुद्रपुर रोड पर सुनसान जगह की ओर ले गया तो नीरज पंत उससे कहने लगा कि तू मुझे जंगल की तरफ क्यों ले कर जा रहा है और ऑटो वापस ले जाने की जिद करने लगा। इस पर उनका झगड़ा हुआ और उसने गंगापुर रोड पर सुनसान जगह देख कर खेत में ऑटो में रखे डंडे से उसके सिर पर मार कर उसकी हत्या कर दी और उसका मोबाईल फोन, नगदी व पर्स अपने पास रख लिया। जब वहं वापस रुद्रपुर की ओर आ रहा था तो रास्ते में उसका ऑटो भी पलट गया। जिसमें उसे चोट भी लग गयी थी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: रोपवे परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, जल्द जारी होंगे रेग्यूलेशन और रूल्स

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक किच्छा धीरेन्द्र कुमार, एसएसआई उमेश कुमार, भूपेंद्र रंसवाल, राजेन्द्र प्रसाद, दीवान सिंह, मनोज सिंह, अर्जुन सिंह, राजेन्द्र पंत, कां. देवराज सिंह, किशोर कुमार, विजय कुमार, उमेश सिंह तथा एसओजी प्रभारी रुद्रपुर निरीक्षक संजय पाठक, एसआई सुरेंद्र रिंगवाल, कां. राजेंद्र कश्यप, बलवंत मनराल, नीरज भोज, ललित कुमार व पंकज बिनवाल शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Udham Singh nagar Udham Singh Nagar Crime News Udham Singh Nagar News Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News

Related Stories

उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच ऑरेंज और येलो अलर्ट Uttarakhand Weather Update: मानसून सक्रिय, झमाझम बारिश जारी; कल यहां बंद रहेंगे स्कूल
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: मानसून सक्रिय, झमाझम बारिश जारी; कल यहां बंद रहेंगे स्कूल

Mohan Chandra Joshi September 2, 2026
बनतोली में चट्टान टूटी, मोरखण्डा नदी का जलस्तर बढ़ा Rudraprayag News: बनतोली में चट्टान टूटने से मोरखण्डा नदी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

Rudraprayag News: बनतोली में चट्टान टूटने से मोरखण्डा नदी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Mohan Chandra Joshi September 2, 2026
हल्द्वानी में फर्जी पैरा कमांडो मेजर बनकर Instagram पर फोटो डालने वाला युवक पुलिस गिरफ्त में Haldwani News: फौजी वर्दी, फर्जी Army ID और AI से मॉर्फ्ड फोटो… Instagram पर ‘पैरा कमांडो मेजर’ बना युवक दबोचा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani News: फौजी वर्दी, फर्जी Army ID और AI से मॉर्फ्ड फोटो… Instagram पर ‘पैरा कमांडो मेजर’ बना युवक दबोचा

Mohan Chandra Joshi September 2, 2026
गौला नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच काठगोदाम में निरीक्षण करते एसएसपी नैनीताल Haldwani News: गौला नदी का बढ़ा जलस्तर, SSP ने काठगोदाम-बनभूलपुरा में लिया जायजा; पुलिस अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: गौला नदी का बढ़ा जलस्तर, SSP ने काठगोदाम-बनभूलपुरा में लिया जायजा; पुलिस अलर्ट

Mohan Chandra Joshi September 2, 2026
लगातार बारिश के बीच स्वाला क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुचारू यातायात Champawat News: लगातार बारिश के बीच स्वाला में यातायात सुचारू, सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: लगातार बारिश के बीच स्वाला में यातायात सुचारू, सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट

Mohan Chandra Joshi September 2, 2026
डीएम डॉ. आशीष चौहान नशामुक्त उत्तराखंड अभियान को लेकर समीक्षा बैठक करते हुए Dehradun: नशे के खिलाफ डीएम का बड़ा एक्शन, 208 मुकदमे दर्ज; 237 अभियुक्त जेल भेजे गए
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: नशे के खिलाफ डीएम का बड़ा एक्शन, 208 मुकदमे दर्ज; 237 अभियुक्त जेल भेजे गए

Mohan Chandra Joshi September 2, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच ऑरेंज और येलो अलर्ट Uttarakhand Weather Update: मानसून सक्रिय, झमाझम बारिश जारी; कल यहां बंद रहेंगे स्कूल
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: मानसून सक्रिय, झमाझम बारिश जारी; कल यहां बंद रहेंगे स्कूल

  • बनतोली में चट्टान टूटी, मोरखण्डा नदी का जलस्तर बढ़ा Rudraprayag News: बनतोली में चट्टान टूटने से मोरखण्डा नदी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • रुद्रप्रयाग

    Rudraprayag News: बनतोली में चट्टान टूटने से मोरखण्डा नदी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

  • हल्द्वानी में फर्जी पैरा कमांडो मेजर बनकर Instagram पर फोटो डालने वाला युवक पुलिस गिरफ्त में Haldwani News: फौजी वर्दी, फर्जी Army ID और AI से मॉर्फ्ड फोटो… Instagram पर ‘पैरा कमांडो मेजर’ बना युवक दबोचा
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani News: फौजी वर्दी, फर्जी Army ID और AI से मॉर्फ्ड फोटो… Instagram पर ‘पैरा कमांडो मेजर’ बना युवक दबोचा

  • गौला नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच काठगोदाम में निरीक्षण करते एसएसपी नैनीताल Haldwani News: गौला नदी का बढ़ा जलस्तर, SSP ने काठगोदाम-बनभूलपुरा में लिया जायजा; पुलिस अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: गौला नदी का बढ़ा जलस्तर, SSP ने काठगोदाम-बनभूलपुरा में लिया जायजा; पुलिस अलर्ट

  • लगातार बारिश के बीच स्वाला क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुचारू यातायात Champawat News: लगातार बारिश के बीच स्वाला में यातायात सुचारू, सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: लगातार बारिश के बीच स्वाला में यातायात सुचारू, सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (465)
  • अल्मोड़ा (630)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,360)
  • उधमसिंह नगर (1,330)
  • क्राइम (3,498)
  • खेल (364)
  • चंपावत (993)
  • चमोली (450)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (725)
  • देहरादून (11,173)
  • नैनीताल (6,504)
  • पर्यटन (216)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (981)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,181)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (411)
  • राष्ट्रीय (1,157)
  • रुद्रप्रयाग (721)
  • रोजगार (518)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (641)
  • संस्कृति (231)
  • स्वास्थ्य (1,373)
  • हरिद्वार (930)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: मानसून सक्रिय, झमाझम बारिश जारी; कल यहां बंद रहेंगे स्कूल Uttarakhand Weather Update: मानसून सक्रिय, झमाझम बारिश जारी; कल यहां बंद रहेंगे स्कूल Rudraprayag News: बनतोली में चट्टान टूटने से मोरखण्डा नदी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट Rudraprayag News: बनतोली में चट्टान टूटने से मोरखण्डा नदी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट Haldwani News: फौजी वर्दी, फर्जी Army ID और AI से मॉर्फ्ड फोटो… Instagram पर ‘पैरा कमांडो मेजर’ बना युवक दबोचा Haldwani News: फौजी वर्दी, फर्जी Army ID और AI से मॉर्फ्ड फोटो… Instagram पर ‘पैरा कमांडो मेजर’ बना युवक दबोचा Haldwani News: गौला नदी का बढ़ा जलस्तर, SSP ने काठगोदाम-बनभूलपुरा में लिया जायजा; पुलिस अलर्ट Haldwani News: गौला नदी का बढ़ा जलस्तर, SSP ने काठगोदाम-बनभूलपुरा में लिया जायजा; पुलिस अलर्ट Champawat News: लगातार बारिश के बीच स्वाला में यातायात सुचारू, सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट Champawat News: लगातार बारिश के बीच स्वाला में यातायात सुचारू, सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट