नैनीताल: नैनी झील में युवक की लाश मिलने से सनसनी , जांच में जुटी पुलिस
पिछले 10 दिनों से लापता चल रहा था मृतक युवक
Nainital News- सरोवर नगरी नैनीताल की नैनीझील में आज एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शनिवार को नैनीझील में ठंडी सड़क में गोल्ज्यू मंदिर के समीप एक युवक का शव उतराता दिखने से सनसनी फ़ैल गई ,मृतक की शिनाख्त पिछले दस दिनों से से लापता मल्लीताल निवासी युवक के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को ठंडी सड़क में गोल्ज्यू मन्दिर के समीप राहगीरों को एक शव उतराता दिखाई दिया। झील में शव को देख लोगों ने 112 के माध्यम से पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद मल्लीताल कोतवाली से एसएसआई दिनेश जोशी व एसआई दीपक कार्की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नाव चालकों की मदद से शव को झील से बाहर निकाला।
शव की शिनाख्त मल्लीताल पिलग्रिम लॉज निवासी रोहन शर्मा (20) के रूप में हुई है। जो 25 दिसम्बर से लापता था। जिसकी गुमशुदगी कोतवाली में दर्ज की गई थी।
परिजनों ने बताया कि रोहन 25 दिसंबर को बिना बताए घर से निकला था। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला, तो थक-हारकर परिजनों ने 30 दिसंबर को मल्लीताल कोतवाली में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस तभी से उसकी तलाश में जुटी थी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नेपाल में बड़ा सड़क हादसा: काठमांडू जा रही बस त्रिशूली नदी में गिरी, 18 लोगों की मौत